IPL 2023: विराट कोहली तथा फाफ डू प्लेसिस ने मुंबई के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ी

IPL 2023 5TH MATCH RCB VS MI: आईपीएल 2023 का पांचवा मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर तथा मुंबई इंडियंस के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम बेंगलुरु में खेला गया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सलामी बल्लेबाज विराट कोहली तथा फाफ डू प्लेसिस की तूफानी पारी की बदौलत 22 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया और मुंबई इंडियन को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। मुंबई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए। जिसके जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 2 विकेट के खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

तिलक वर्मा ने खेली 84 रन की शानदार पारी

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने जमकर खेलने का प्रयास किया। लेकिन वह 10 गेंदों में मात्र 1 रन बनाकर ही पवेलियन लौट गए। इशान किशन तथा कैमरून ग्रीन भी ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सके। मुंबई इंडियंस ने 20 रन के स्कोर पर 3 विकेट गंवा दिए। तिलक वर्मा ने 46 गेंद में सर्वाधिक 84 रन की पारी खेली। जिसमें उन्होंने 9 चौके और 4 छक्के लगाए और वह अंत तक आउट नहीं हुए। इसके अलावा नेहाल वाढेरा ने 21 सूर्यकुमार यादव तथा अरशद खान ने 15-15 रन का योगदान दिया। बैंगलोर के गेंदबाज करण शर्मा ने दो विकेट हासिल किए। मोहम्मद सिराज, आर टोपले, अक्षदीप, हर्षल पटेल तथा ब्रेकवेल को एक-एक विकेट मिला।

विराट कोहली और फाफ डू प्लेसिस ने ठोके अर्धशतक

लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के सलामी बल्लेबाज विराट कोहली तथा फफ डू प्लेसिस ने तेजी से रन बनाना शुरू किया और दोनों ने अर्थशतकीय पारी खेलकर मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ दी। विराट कोहली ने 6 चौके और 5 छक्कों के साथ 49 गेंद में 82 रन की नाबाद पारी खेली। जबकि फाफ डू प्लेसिस ने 43 गेंदों में 73 रन बनाए। जिसमें उनके द्वारा लगाए गए 5 चौके और 6 छक्के भी शामिल हैं। दिनेश कार्तिक बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। ग्लेन मैक्सवेल ने दो छक्कों के साथ 3 गेंद में 12 रन बनाए और नाबाद रहे।

मुंबई इंडियंस के गेंदबाज कैमरून ग्रीन तथा अरशद खान को एक-एक विकेट मिला। फाफ डू प्लेसिस को उनकी तूफानी पारी के लिए मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।

 

राजस्थान रॉयल्स के तीन बल्लेबाजों ने ठोके अर्धशतक, हैदराबाद को 72 रन से हराया