ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को पांच विकेट से हराया, एडम जंपा बने मैन ऑफ द मैच

World Cup 2023 Sri vs Aus: वर्ल्ड कप 2023 का 14 मैच श्रीलंका तथा आस्ट्रेलिया के बीच इकाना क्रिकेट स्टेडियम लखनऊ में खेला गया| श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया| श्रीलंका की टीम 43.3 ओवर में 209 बनाकर सिमट गई| जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 35.2 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया| एडम जंप को उनकी शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया| ऑस्ट्रेलिया ने अभी तक वर्ल्ड कप में तीन मैचों में यह पहली जीत दर्ज की है| शुरुआती दो मुकाबले में उसे करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था|

कुशल परेरा ने 78 रन की पारी खेली

पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम के सलामी बल्लेबाज पथुम निशांका तथा कुशल परेरा के बीच पहले विकेट के लिए 125 रन की साझेदारी हुई| दोनों ने शानदार अर्धशतक बनाए| पथुम निशांका ने 8 चौकों के साथ 67 गेंद में 61 रन बनाए| कुशल परेरा ने 82 गेंद में 78 रन की पारी खेली, उन्होंने 12 चौके लगाए| लेकिन इसके बाद टीम का कोई भी बल्लेबाज जमकर नहीं खेल सका और पूरी टीम 209 रन बनाकर पेवेलियन लौट गई| चरिथ असालांका ने 25 रन का योगदान दिया| टीम के आठ बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके|

ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज एडम जंपा ने चार विकेट लेकर श्रीलंकाई बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी| मिशेल स्टार्क तथा पेट कमिंस को दो-दो विकेट मिले| ग्लेन मैक्सवेल ने एक विकेट झटका|

जोश इंग्लिश ने 58 रन की पारी खेली

जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने 24 रन के कुल योग पर डेविड वार्नर और स्टीम स्मिथ के विकेट गवा दिए| डेविड वॉर्नर ने 11 रन बनाए, जबकि स्टीव स्मिथ अपना खाता भी नहीं खोल सके| मिचेल मार्श ने मारनस लाबुशेन के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 58 रन जोड़े| मिचेल मार्श ने नौ चौकों के साथ 52 रन की अर्धशतकीय पारी खेली| मारनस लाबुशेन ने 40 रन बनाए| जोश इंग्लिश ने 5 चौके और एक छक्के के साथ 59 गेंद में 58रन की पारी खेली| अंत में ग्लेन मैक्सवेल तथा मार्क्स स्टोइनिस ने ताबड़ तोड़ बल्लेबाजी कर टीम को आसान जीत दिला दी| ग्लेन मैक्सवेल ने 21 गेंद में 31 रन बनाए, जिसमें उन्होंने चार चौके और दो छक्के लगाए| मार्क्स स्टोइनिस ने 10 गेंद में 20 रन ठोक डाले, उन्होंने दो चौके और एक छक्का लगाया|

श्रीलंका के लिए दिलशान मदुशंका ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके| इसके अलावा दुनिथ वलांगा को एक विकेट मिला|