सक्रिय कार्यकर्ताओं को मिलेगी नई टीम में जगह : उदय गिरि गोस्वामी

Amroha News: भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष उदय  गिरि गोस्वामी ने कहा है कि जिले के संगठन में केवल सक्रिय कार्यकर्ताओं को ही जगह मिलेगी। निष्क्रिय पदाधिकारियों की छुट्टी होगी। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष उदय गिरि गोस्वामी का चन्दन कोटा में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर बोलते हुए जिलाध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी की विजय सुनिश्चित करने के लिए अभी से जुट जाना चाहिए। केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही लोक कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता है।

उदय गिरि गोस्वामी ने कहा कि जिले के संगठन की नई टीम का गठन शीघ्र किया जाएगा। नई टीम में सक्रिय व मेहनती कार्यकर्ताओं को स्थान मिलेगा तथा निष्क्रिय पदाधिकारियों को नई टीम में स्थान नहीं दिया जाएगा। पार्टी के कार्यकर्ताओं का मूल्यांकन उनके बूथ पर मिले पार्टी के वोटों के आधार पर किया जाएगा।

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान चन्दन कोटा कश्मीरी देवी, ग्रीश गोस्वामी, जिला पंचायत सदस्य शीशराम सिंह, राजीव गोयल, ग्राम प्रधान यशवीर सिंह, अंकित सागर, मनोज गोस्वामी, प्रेम गोस्वामी, बंटी गोस्वामी, सुमित गोस्वामी, मोहित गोस्वामी, लोकेश गोस्वामी, कुंवरपाल मास्टर, जोगेंदर फौजी आदि ने विचार व्यक्त किए।