यशस्वी जायसवाल की तुफानी पारी से राजस्थान ने दिल्ली को 57 रन से शिकस्त दी

IPL 2023 11TH MATCH RR VS DC: आईपीएल 2023 का 11वां मैच राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स की बीच वरसापारा क्रिकेट स्टेडियम गुवाहाटी में खेला गया। दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला किया। राजस्थान रॉयल्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुक़सान पर 199 रन बनाए। जबाव में दिल्ली की टीम 9 विकेट खोकर 142 रन ही बना सकी। राजस्थान के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल तथा जोस बटलर ने अर्धशतकीय पारी खेली। यशस्वी जायसवाल को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

यशस्वी जयसवाल और जोस बटलर ने लगाए अर्धशतक 

राजस्थान रॉयल्स की टीम ने पहले बल्लेबाज़ी का न्यौता मिलने के बाद सलामी बल्लेबाज़ यशस्वी जायसवाल तथा जोस बटलर ने पहले विकेट के लिए 98 रन जोड़कर अपनी टीम को तूफ़ानी शुरुआत दिलाई। यशस्वी जायसवाल ने 31 गेंद में 60 रन की तूफ़ानी पारी खेली। जिसमें उन्होंने ग्यारह चौके और एक छक्का लगाया। जोस बटलर ने 51 गेंद में 79 रन बनाए। जिसमें उनके द्वारा लगाए गए 11 चौके और एक छक्का लगाया। सिमरोन हेटमायर ने 21 गेंद में 39 रन का योगदान दिया। उन्होंने एक चौका और चार छक्के लगाए।

दिल्ली के गेंदबाज मुकेश कुमार ने दो विकेट हासिल किए। कुलदीप यादव तथा रोवमैन पॉवेल ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। 

शुरुआत से ही लड़खड़ई दिल्ली कैपिटल्स

जबाव में बल्लेबाज़ी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम शुरुआत से ही लड़खड़ाती नज़र आई। उसके दो विकेट ज़ीरो रन पर ही गिर गए। जब सलामी बल्लेबाज़ पृथ्वी शॉ और मनीष पांडे बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। टीम के लिए कप्तान डेविड वार्नर ने सर्वाधिक 65 रन बनाए। जिसमें उन्होंने 7 चौके लगाए। ललित यादव ने 24 गेंद में 38 रन तथा रिली रोसो ने 14 रन का योगदान दिया। इनके अलावा टीम के 8 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे और टीम निर्धारित ओवर में केवल 142 रन ही बना सकी।

राजस्थान के गेंदबाज़ यजुर्वेद चाहल तथा ट्रेंट बोल्ट ने तीन-तीन विकेट हासिल किए। रविचंद्रन अश्विन ने दो तथा संदीप शर्मा ने एक विकेट लिया। यशस्वी जायसवाल को उनके द्वारा लगाए गए तुफानी अर्धशतक के लिए मैन ऑफ द मैच के ख़िताब से सम्मानित किया गया।

 

IPL: लखनऊ सुपरजाइंट्स का शानदार प्रदर्शन, हैदराबाद को 5 विकेट से हराया