अमृतकाल के वार्षिक बजट में क्या है कुछ खास, आओ करें जानकारी

Budget 2023: राज्यमंत्री गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग तथा प्रभारी मंत्री संजय सिंह गंगवार की अध्यक्षता में वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय गजरौला में बजट पर चर्चा विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंत्री जी जिलाधिकारी बाल कृष्ण त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने जनप्रतिनिधियों के साथ मां सरस्वती की मूर्ति पर दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। साथ ही सभी को अमृत काल के इस वार्षिक बजट की शुभकामनाएं दी।

मंत्री जी ने कहा कि अमृत काल का यह बजट अवश्य ही लोक कल्याणकारी है। इस बजट में गरीब महिला, शोषित पिछड़ा वर्ग, युवा, किसान, मजदूर एवं पूर्वोत्तर और पहाड़ी क्षेत्रों के समग्र विकास को सम्मिलित करते हुए बजट दिया गया है। बजट में सामाजिक विकास तथा समावेशी विकास का पूरा ख्याल रखा गया है। देश को आर्थिक स्तर से मजबूत करने के दृष्टिगत यह बजट पारित किया गया है।

 

 

 

 

उत्तर प्रदेश में विकास के अवसर सुलभ होंगे

इस बजट में सरकारी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का भी ध्यान रखते हुए सात लाख तक की सीमा तक टैक्स से छूट दी गई है। आदिवासियों को आर्थिक सुधार और विकास के लिए बहुत बड़े कोष का प्रबंध किया गया है। पीएम कौशल विकास योजना तथा स्किल इंडिया के तहत अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर सुलभ कराने के लिए बजट पर चर्चा की गई है। 100 साल बाद आजादी की परिकल्पना को दिखाता हुआ यह बजट अवश्य ही देश के विकास को आगे ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा। उत्तर प्रदेश में विकास के अवसर भी सुलभ हो सकेंगे।

उत्तर प्रदेश को अन्य प्रदेशों में पहचान मिल सकेगी। यह बजट देश की दशा और दिशा बदलने का कार्य करेगा। बजट देश की इकोनॉमी को पावर देने योग्य है। भारत 2027 में विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है। समावेशी विकास को दिशा देने वाले इस बजट से हर क्षेत्र का विकास हो सकेगा।

देश का 75वां बजट है 45 लाख करोड़ का यह बजट

शिक्षक विधायक हरि सिंह ढिल्लो ने कहा कि यह देश का 75वां बजट है। 45 लाख करोड़ का यह बजट जो पेश किया गया है स्वागत योग्य है। इसमें रक्षा सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य, गरीबी, रोजगार सभी का ख्याल रखते हुए बजट पेश किया गया है। आज भारत दसवीं अर्थव्यवस्था से पांचवी अर्थव्यवस्था पर आ गया है। वह दिन दूर नहीं जब भारत विश्व की पहली अर्थव्यवस्था बनकर उभरेगा। इस वर्ष पूर्व के बजट की अपेक्षा 8000 करोड़ अधिक बजट पेश किया गया है। जिसमें अनेक तरह की कल्याणकारी योजनाओं का प्रबंध किया गया है। योजनाओं को पारदर्शी बनाने के लिए अनेक कार्य का वर्णन किया गया है।

सात लाख तक टैक्स ना देने की बात की गई है। इसी प्रकार प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अधिक से अधिक पात्रों को आवास देने के लिए बजट में प्रबंध किया गया है। महिला बचत पत्र पर पहली बार महिलाओं पर ध्यान दिया गया है।

“एक भारत श्रेष्ठ भारत” की परिकल्पना की ओर बढ़ रहा देश

विधायक राजीव तरारा ने कहा कि अमृत काल का यह बजट अंतोदय का ध्यान रखते हुए पेश किया गया है। 45 लाख करोड़ का यह बजट युवाओं, गरीबों, निराश्रित महिलाओं का ध्यान रखकर पेश किया गया है। आज देश में उत्तर प्रदेश की पहचान हो रही है। एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना की और देश बढ़ रहा है। समावेशी विकास का ध्यान रखते हुए यह बजट वास्तव में स्वागत योग्य है। नई ऊर्जा का संचार हो रहा है। इस बजट में किसानों, महिलाओं, युवाओं को सभी को ध्यान रखते हुए बजट पेश किया गया है।

 

देश में समावेशी विकास के अवसर सुलभ होंगे

विधायक महेंद्र सिंहखड़गबंशी ने कहा कि 2023 का यह बजट ऐसा पेश किया गया है, जिसमें सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। आयुष्मान, प्रधानमंत्री आवास, किसान सम्मान निधि, महिला कल्याण सहित ऐसी अनेक योजनाओं का वर्णन बजट में किया गया है, जिससे देश में समावेशी विकास के अवसर सुलभ हो सकेंगे और देश की जनता कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हो सकेगी। इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों ने मंत्री जी से स्वास्थ्य, रोजगार और शिक्षा पर अनेक तरह के प्रश्न किए। इसमें अखिल कुमार, आस्था सक्सेना, मोहन सोनी ने स्वास्थ्य बेरोजगारी और शिक्षा पर मंत्री जी से सवाल किए। जिस पर मंत्री जी ने बहुत ही गंभीरता के साथ उत्तर दिए।

“एक जनपद एक उत्पाद” के लिए चयनित ढोलक देकर किया सम्मानित

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी ऋषि पाल नागर, दर्जा राज्यमंत्री ओम प्रकाश गोला ने भी बजट पर चर्चा विषय पर अपना संबोधन व्यक्त किया। कार्यक्रम के अवसर पर विधायक राजीव तरारा ने मंत्री जी को जनपद अमरोहा की “एक जनपद एक उत्पाद” के लिए चयनित ढोलक देकर सम्मानित किया। गोष्ठी के बाद मंत्री जी ने पत्रकार बंधुओं के साथ प्रेस वार्ता की जिसमें पत्रकार बंधुओं द्वारा बजट के संबंध में तरह-तरह के प्रश्न किए। जिनका जवाब मंत्री जी ने गंभीरता के साथ दिया। कार्यक्रम का संचालन युवा अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी शुभम चौधरी ने किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी बाल कृष्ण त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे, मुख्य विकास अधिकारी चंद शेखर शुक्ल, परियोजना निदेशक अमरेंद्र प्रताप, उपजिलाधिकारी धनौरा, क्षेत्राधिकारी धनौरा, पूर्व विधायक गढ़मुक्तेश्वर कमल मलिक, जिला महामंत्री चंद्रभान भाटी, ब्लाक प्रमुख गंगेश्वरी राजेंद्र खड़गबंशी सहित अन्य संबंधित अधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

https://reportdelhi.com/2023/01/31/bollywood-%e0%a4%aa%e0%a4%a0%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%9c%e0%a4%b2%e0%a4%b5%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%ae-6-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%a8-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%a6/63159/