बुंदेलखंड 4.28 लाख करोड़ तथा पूर्वी यूपी के लिए 9 .55 लाख करोड का निवेश

GLOBAL INVESTORS: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दिनांक 10 फरवरी 2023 से प्रारम्भ होकर 12 फरवरी 2023 तक चलने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट/ निवेश महाकुंभ का भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राज्यपाल महोदया व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा उद्योगपतियों की उपस्थिति में फीता काटकर शुभारंभ किया गया। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित इस निवेश महा कुम्भ में 18643 के कुल MOU में रुपए 32 .95 लाख करोड़ के निवेश प्राप्त हुए। जिसमें बुंदेलखंड के लिए 4.28 लाख करोड़ तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए 9 .55 लाख करोड रुपए का निवेश प्राप्त हुआ है।

लखनऊ में आयोजित इन्वेस्टर्स सम्मिट में विभिन्न देशों के लगभग 50 देशों के उद्योगपतियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और उत्साह के साथ उत्तर प्रदेश में निवेश का भरोसा दिया और अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि एक तरफ डबल इंजन सरकार का इरादा और दूसरी तरफ संभावनाओं से भरा उत्तर प्रदेश, इससे बेहतर साझेदारी हो ही नहीं सकती। भारत की समृद्घि में दुनिया की समृद्घि निहित है। बहुत जल्द यूपी देश के उस इकलौते राज्य के तौर पर जाना जाएगा, जहां पांच अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे हैं। आज भारत में सोशल, डिजिटल और इंफ्रास्ट्रक्चर पर जो काम हुआ है। उसका बड़ा लाभ यूपी को भी मिला है। हमने दर्जनों पुराने कानूनों को खत्म किया है और आज भारत सही मायनों में स्पीड और स्केल के रास्ते पर चल पड़ा है।

आज इंफ्रास्ट्रक्चर पर सरकार रिकॉर्ड खर्च कर रही है और हम हर साल इसको बढ़ा रहे हैं। ग्रीन ग्रोथ के जिस रास्ते पर भारत चल पड़ा है उस पर मैं आपको विशेष रूप से आमंत्रित करता हूं। इस वर्ष बजट में हमने 35 हजार करोड़ रुपये सिर्फ एनर्जी ट्रांजिशन के लिए रखे हैं। यह दिखाता है कि हमारा इरादा क्या है। बहुत जल्द यूपी देश के उस इकलौते राज्य के रूप में जाना जाएगा। जहां 5 अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे हैं। इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ-साथ यूपी में सरकारी सोच और अप्रोच में ईज ऑफ़ डूइंग बिजनेस को लेकर सार्थक बदलाव आया है। आज यूपी एक आशा… एक उम्मीद बन चुका है।

आज दुनिया की हर विश्वसनीय आवाज यह मानती है कि भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ती रहेगी। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण है भारतीयों का खुद पर बढ़ता भरोसा। आज भारत का हर नागरिक ज्यादा से ज्यादा विकास होते देखना चाहता है। वो अब भारत को जल्द से जल्द विकसित होते देखना चाहता है। यूपी की पहचान अब गुड गवर्नेंस के रूप में हो रही है। एक समय था जब यूपी बीमारू राज्य कहलाता था। हर कोई यूपी से अपनी उम्मीदें छोड़ चुका था।

बीते 5-6 वर्षों में यूपी ने अपनी नई पहचान स्थापित कर ली है। अब यूपी अपनी गुड गवर्नेंस के लिए पहचाना जा रहा है। यूपी देश के विकास का ग्रोथ इंजन बन रहा है। 

मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यूपी में विकास का माहौल बन रहा है। प्रदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप औद्योगिक विकास के क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल कर रहा है। उत्तर प्रदेश विकास की नई बुलंदियों को छू रहा है और बीमारू राज्यों के दंश से निकलकर विकसित राज्य के रूप में उभर रहा है। उत्तर प्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है। ग्रोथ इंजन के रूप में यह बहुत तेजी से उभर कर आ रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार सभी इन्वेस्टर्स को बेहतर प्रशासन ईज आफ डूइंग बिजनेस प्रदान करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने आश्वस्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार अपनी पालिसी के अंतर्गत उनके हितों को ध्यान रखते हुए हर सुविधा प्रदान करेगी।

प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम की तर्ज पर जनपद अमरोहा में भी निवेश कुंभ का आयोजन किया गया। जिसमें 5070 करोड़ के 108 एमओयू मिले हैं। इस अवसर पर एक बड़ी एलईडी स्क्रीन के द्वारा लखनऊ में आयोजित निवेश महाकुंभ के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया। जिसमें कलेक्ट्रेट परिसर में बड़ी संख्या में उपस्थित विभिन्न विद्यालयों से आए हुए छात्र छात्राएं, उद्योगपति इन्वेस्टर, अधिकारी तथा कर्मचारियों ने सुना।

जनपद स्तरीय आयोजित निवेश कुंभ में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षक विधायक हरीसिंह ढिल्लों ने कहा कि देश के कोने-कोने से आए हुए 50 देशों के उद्दोग पतियों ने लखनऊ में आयोजित इन्वेस्टर्स कार्यक्रम में प्रतिभाग किया हैं और उत्तर प्रदेश की एक इकोनामी डॉलर को बढ़ाने के लिए सभी ने हर्ष और उत्साह के साथ एमओयू में हस्ताक्षर किए हैं। इससे अवश्य ही उत्तर प्रदेश के विकास को पंख लग सकेंगे।

इससे पहले भी उत्तर प्रदेश सरकार ने 2018 में इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया था।.जिसमें लगभग 04 लाख 68 हाजर करोड़ का इन्वेस्टमेंट किया गया था। इसमें तीन लाख करोड़ धरातल पर इन्वेस्टमेंट हो चुका है। आज उत्तर उत्तर प्रदेश में 32 लाख करोड़ का इन्वेस्टमेंट करने के लिए विभिन्न देशों के उद्योगपतियों ने प्रतिबद्धता की है। यह बहुत बड़ी बात है। अभी तक भारत की अर्थव्यवस्था दसवीं अर्थव्यवस्था थी। अब भारत पांचवी अर्थव्यवस्था के रूप में उभरा है। हमने ब्रिटेन को भी पीछे छोड़ दिया है। उत्तर प्रदेश का अर्थव्यवस्था में स्थान दूसरा है। भारत बड़ी युवा जनसंख्या वाले देशों में भी गिना जाता है। जिस में सर्वाधिक युवा उत्तर प्रदेश में निवास करते हैं।

आज भारत के युवा विभिन्न देशों में विश्व की सबसे बड़ी कंपनियों में भी सी ईओ जैसे बहुत महत्वपूर्ण पदों पर काम कर रहे हैं। जिसमें अधिकतर युवा उत्तर प्रदेश के हैं। आज इस छोटे से जनपद अमरोहा में भी 5070 करोड़ के निवेश हुए हैं। यह बहुत बड़े गर्व की बात है आप सब हम सब दृढ़ संकल्प होकर इस बढ़ते उत्तर प्रदेश के विकास में सहयोगी बने और देश को आगे ले जाने के लिए करबद्ध होकर हम सब प्रयास करें। उत्तर प्रदेश भारत का ग्रोथ इंजन है। इस जनपद में इतने बड़े निवेश होने से अवश्य ही बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार के अवसर शुलभ हो सकेंगे।

जिससे जनपद विकास की ओर अग्रसर होगा और यहां की जनता खुशहाल होकर अपना जीवन यापन कर सकेगी। जिलाधिकारी बाल कृष्ण त्रिपाठी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि 25 करोड़ के नीचे के 77 इन्वेस्टर्स को आज यहां पर बुलाया गया है। इससे ऊपर के 31 इन्वेस्टर्स को प्रदेश में बुलाया गया है। जनपद में 5070 करोड़ का निवेश हुआ है। इससे अवश्य ही जनपद प्रगति के पथ पर अग्रसर होगा। इसके द्वारा लगभग 30 हजार लोगों को रोजगार के अवसर सुलभ हो सकेंगे। आज प्रदेश में बहुत बड़े निवेश महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। यह हमें गर्व की बात है।

इससे अच्छा क्या हो सकता है कि विश्व के सबसे बड़े बड़े बड़े उद्योगपतियों ने लखनऊ में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया है और इन्वेस्टमेंट के बारे अपने विचार व्यक्त किए। इससे अवश्य ही देश और प्रदेश के विकास का मार्ग प्रशस्त होगा और प्रदेश प्रगति के पथ पर अग्रसर होगा । कहा कि 32 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रदेश में हो रहे हैं जिसमें 18669 के कुल एमओयू किए गए हैं जबकि शुरवाती दौर में प्रदेश में केवल 10 लाख का लक्ष्य निवेश का रखा गया था । कहा कि यह निवेश ऐसे ही नहीं हो गया है उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने सबसे बड़े अधिकारियों मंत्रियों को विभिन्न देशों में भेजा है जो उद्योगपतियों से मिले हैं और शहरों में रोड शो भी किया गया है।

कहा की जनपद के इन्वेस्टर्स को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोग निर्भीक होकर जनपद में इन्वेस्ट करें वित्तीय एनओसी या अन्य किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होने दी जाएगी इसके लिए एकल खिड़की व्यवस्था प्रदान की गई है जिसमें सभी सुविधाएं एक ही जगह से मिल सकेगी । कहा कि हमें यह भी ध्यान देना होगा कि जनपद में जितने भी इन्वेस्टर ने इन्वेस्ट किया है अब उनको धरातल में उतारने की जरूरत है। भारत 5 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था का जो लक्ष्य रखा गया है उसमें उत्तर प्रदेश की सरकार ने 1 ट्रिलियन डालर का लक्ष्य कर रखा है यह अवश्य ही देश को आगे ले जाने व विश्व स्तर पर पहचान दिलाने में महती भूमिका अदा करने के साथ-साथ भारत को विश्व गुरु बनाने में बड़ी भूमिका अदा करेगा।

कार्यक्रम के अवसर पर जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी श्री ऋषि पाल नागर जी दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री श्री ओमप्रकाश गोलाजी अपर जिला अधिकारी श्री भगवान शरण जी अपर पुलिस अधीक्षक जी परियोजना निदेशक उपनिदेशक कृषि जिला कृषि अधिकारी उपायुक्त उद्योग मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी तथा नोएडा बिजनौर अमरोहा सहित अन्य विभिन्न जिलों से कार्यक्रम में प्रतिभाग किए हुए इन्वेस्टर्स तथा बड़ी संख्या में विभिन्न विद्यालयों से आए हुए छात्र-छात्राएं मौजूद रहे ।