UP: हर्षोल्लास के साथ मनाया गया उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस

UP DIVAS: जे एस हिन्दू इंटर कालेज के मैदान में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई योजनाओं से संबंधित प्रदर्शनी। जे एस हिंद इंटर कॉलेज के रामलीला ग्राउंड में मंडलायुक्त मुरादाबाद आंजनेय कुमार द्वारा उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित आत्मनिर्भर भारत अभियान वोकल फ़ॉर लोकल की थीम पर जनपद स्तरीय खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। सर्वप्रथम मंडलायुक्त ने विभिन्न विद्यालयों द्वारा विभिन्न कलाओं में बनाई गई रंगोली का एक-एक करके अवलोकन किया और बच्चों के इस कौशल की प्रशंसा की।

अच्छा प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया

तत्पश्चात समाज कल्याण, पशुपालन, गन्ना, बेसिक शिक्षा विभाग, एनआरएलएम, प्रधानमंत्री आवास, वन डिस्टिक वन प्रोडक्ट के रूप में चयनित ढोलक मत्स्य विभाग सहित सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का एक-एक करके अवलोकन किया और विभागीय अधिकारियों से जानकारी ली। मंडलायुक्त द्वारा मंच पर मां सरस्वती जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मंडलायुक्त द्वारा उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर चित्रकला निबंध प्रतियोगिता मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना मंडलीय खेल प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया।

राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर हाई स्कूल, इंटरमीडिएट व खेल प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं की फोटो से संबंधित बने कैलेंडर को भी लांच किया तथा उनके माता-पिता को माला पहना कर व शाॅल देकर सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के लाभार्थियों को लैपटॉप दिए

इसी प्रकार मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के लाभार्थियों को लैपटॉप भी दिए गए। कार्यक्रम के अवसर पर विभिन्न विद्यालयों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम जिसमें स्वागत गीत, देश भक्ति गीत भी विभिन्न कलाओं में प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम को संबोधित करने से पूर्व मंडलायुक्त ने उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, बच्चों और उपस्थित व्यक्तियों को उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय बालिका दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कहा की आज उत्तर प्रदेश को 73 वर्ष पूरे हो गए हैं और पूरा प्रदेश उत्तर प्रदेश दिवस को हर्षोल्लास के साथ मना रहा है। 24 जनवरी 1950 को उत्तर प्रदेश का नाम उत्तर प्रदेश रखा गया था। इसके पहले उसे विभिन्न नामों से जाना जाता था।

विभिन्न संस्कृतिया उत्तर प्रदेश में पुष्पित पल्वित हुई

उतर प्रदेश को भारत के अभिन्न अंग मानकर विकास करे कहा विकास में हर एक की भागीदारी आवश्यक है। विकास अकेले नही हो सकता है और न ही सरकार अकेले कर सकती है। इसमें हम सब का सहयोग आवश्यक है। हम सबके विकास के लिए सोचेें, उत्तर प्रदेश में अनेक रीति रिवाज परंपरा रही हैं। विभिन्न संस्कृतिया उत्तर प्रदेश में पुष्पित पल्वित हुई। एक नई ओज के साथ आगे बढ़े, यह समझकर की हम हिंदुस्तान की धड़कन हैं, उसी शिद्दत के साथ हमे धड़कना होगा। हमे एक होकर विकास के पथ पर जाना होगा। प्रदेश को विकास के पथ पर बने रहने के लिए सभी को भागीदार बनकर काम करना होगा। विकास के लिए बनी यह चैन मजबूत होना चाहिए। चैन को मजबूती से पकड़ना है टूटने न पाए।

विदेशी आआक्रांताओ ने आक्रमण करके देश को तहस-नहस किया

इस देश की विभिन्न संस्कृतिया जगह-जगह पर बदल रही हैं। विभिन्न सभ्यताओं का जन्म उत्तर प्रदेश में हुआ है। देश में विभिन्नता में एकता की जडें गहरी हैं। इसको संजोए रखना हम सब का परम कर्तव्य है। जब जब हम अलग हो गए हैं तब तब हमारे देश पर विदेशी आआक्रांताओ ने आक्रमण करके देश को तहस-नहस किया है और जब जब हम एक हुए हैं तो एक अलग ही प्रदेश और देश का बदलाव हुआ हैं। हमें इंद्रधनुष के रंगों की तरह एक होकर रहना चाहिए। जिस प्रकार इंद्रधनुष के रंग सभी को जुड़े हुए हैं और एक अनोखा दृश्य प्रदर्शित करता है उसी प्रकार हम सबको एक होकर देश के निर्माण में अतुलनीय योगदान प्रस्तुत करना होगा।

हमें देश को एक सूत्र में बांधना होगा

आज 24 जनवरी 2023 को बालिका दिवस के अवसर पर विभिन्न विद्यालयों से आए हुए बच्चों ने विभिन्न कलाओं में दमखम दिखा कर यह साबित किया है कि हम किसी से कम नहीं है। हमें देश को एक सूत्र में बांधना होगा देश जो प्रतिभाएं छुपी हुई हैं, उसको निकालने की जररूत है। अलग अलग संस्कृति को एक कर रंगों की तरह मिलने से उत्तर प्रदेश को मजबूती मिलेगी। हम अपनी बच्ची को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास करें। भेदभाव दूर करें, सरकार द्वारा चलाए गए मिशन शक्ति अभियान को समझे। अब महिलाएं किसी भी स्तर पर पुरुषों से कम नहीं है। रानी लक्ष्मीबाई ने घोड़े से देश के लिए अंग्रेजों से कितनी मजबूती से लड़ाई लड़ी थी, हमें रानी लक्ष्मीबाई बनना होगा, हमें सावित्रीबाई फुले बनना होगा।

माँ ही बच्चे को खाना पीना और बहुत कुछ सिखाती है

अब महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। हमारी सोच सकारात्मक होनी चाहिए। हम सबको इंसानियत की भावना से एक दूसरे को जोड़ने का कार्य करना चाहिए तोड़ने का नहीं। आज वैज्ञानिक युग है लेकिन फिर भी जो काम महिलाएं कर सकते हैं वह पुरुष नहीं कर सकते हैं महिलाएं बच्चे पैदा कर सकती हैं पुरुष को बच्चा पैदा करने की क्षमता नहीं हो सकती है। विज्ञान कितना भी आगे क्यों ना बढ़ जाए जब तक हम अपनी सोच नहीं बदलेंगे और महिला और पुरुष में भेदभाव को दूर नहीं करेंगे तब तक हम देश में उन्नति नहीं कर सकते हैं। हमारे देश को ताकत नहीं मिल सकती है। हमें लड़के से ज्यादा बच्चियों के ध्यान देना चाहिए। एक माँ ही बच्चे को खाना पीना और बहुत कुछ सिखाती है, जब लड़की नहीं होगी तो मां बधू कैसे होगी।

देश प्रगति के पथ पर अग्रसर होगा

मातृशक्ति बहुत ही आवश्यक है। देश मे आधी आबादी महिलाओं की है। अपनी बच्ची को मजबूत करें, बदलते दौर के साथ अपनी बेटी को पैरों पर खड़ा करना सिखाये अच्छी शिक्षा दें। अल्ट्रासाउंड में लोग बेटा बेटी का भेद कर रहे हैं, कितने अफसोस कि बात है यह भेद दूर करें, उनको ताकत दो अच्छी शिक्षा दे स्नेह दे। बच्चे के प्रति जितना स्नेह दिया जाता है उतना ही बच्ची को भी देें तभी भेद मिटेंगे और देश प्रगति के पथ पर अग्रसर होगा। विकास के मूल मानदंड है उन पर ध्यान दे अच्छी शिक्षा दे रूढ़ियों को त्याग करें एक साथ बिना भेदभाव प्रदेश वासी की तरह आगे बढ़े और अन्य लोगों को भी जागरूक करें । समाज से एक दूसरे से जोड़े और घुले मिले।

उत्तर प्रदेश आज सभी संसाधनों से परिपूर्ण है

जिलाधिकारी ने सभी को उत्तर प्रदेश दिवस व राष्ट्रीय बालिका दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज का दिन हमें अपनी मातृभूमि पर गर्व करने का दिन है। उत्तर प्रदेश दिवस को पूरे उत्साह से इसी प्रकार मनाया जाना चाहिए। उत्तरप्रदेश हर दृष्टि से अद्भुत है, यहां का मौसम ,मिट्टी ,लोग ,समृद्ध संस्कृति ,सामाजिक ,धार्मिक ,वैज्ञानिक ,कृषि सभी क्षेत्रों में अपनी अलग विशेषताएं हैं। यहां सर्वाधिक भाषाएं बोली जाती हैं। अतः लोगों ने यूपी नहीं देखा तो कुछ नहीं देखा। उत्तर प्रदेश आज सभी संसाधनों से परिपूर्ण है और निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है।

गर्भवती महिलाओं को गोद भराई कर उन्हें पोषण पोटली दी

कार्यक्रम के अवसर पर मंडलायुक्त द्वारा आईसीडीएस विभाग की ओर से गर्भवती महिलाओं को गोद भराई कर उन्हें पोषण पोटली देकर उन्हें उत्तम स्वास्थ्य की कामना किया तथा शिशुओं को अन्नप्राशन भी अपने हाथों से किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी बाल कृष्ण त्रिपाठी ने आयुक्त महोदय को खादी ग्रामोद्योग विभाग की ओर से मिट्टी से बने हुए बर्तन जिसमें तवा बॉटल व गांधीजी के चरखे को भेंट किया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे मुख्य विकास अधिकारी चन्द्र शेखर शुक्ल अपर जिलाधिकारी भगवान शरण, अपर पुलिस अधीक्षक, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रतिभा सिंह, उपनिदेशक कृषि, जिला कृषि अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक सहित अन्य संबंधित अधिकारी बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं तथा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी मौजूद रहे।