इन दो सुपरस्टार ने ठुकराई फिल्म, जॉन अब्राहम की एंट्री से फिल्म ने मचाई धूम

JOHN ABRAHAM THE SUPER STAR: अभिनेता जॉन अब्राहम आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। उनके दमदार अभिनय की क्षमता ने लोगों को उनका कायल बना रखा है। जॉन अब्राहम ने सन 2003 में फिल्म जिस्म से अपने अभिनय की शुरुआत की थी। फिल्म में जॉन अब्राहम के अभिनय की सराहना की गई, लेकिन इसके बावजूद भी उन्हें फिल्मों के ऑफर नहीं मिल रहे थे। फिर अचानक उनके हाथ एक ऐसी फिल्म लगी जिसने 2004 में बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी। फिल्म ने उनके कैरियर को फर्श से अर्श पर पहुंचा दिया।

इन दो सुपरस्टार ने छोड़ी थी फिल्म

आज हम बात करने वाले हैं उस फिल्म की जिसने जॉन अब्राहम को रातोंरात सुपरस्टार बना दिया। आदित्य चोपड़ा एक फिल्म बना रहे थे। फिल्म का टाइटल था धूम। जिसके लिए उन्होंने पहले सलमान खान को कास्ट किया। लेकिन उन्हे फिल्म पसंद नहीं आई और उन्होंने उसे ठुकरा दिया। इसके बाद यह फिल्म संजय दत्त को ऑफर हुई लेकिन वह भी किसी कारण से फिल्म का हिस्सा नहीं बन सके। बाद में यह फिल्म जॉन अब्राहम के हाथ लगी और उन्होंने इस फिल्म में विलेन का रोल करना स्वीकार कर लिया। उन्होंने नेगेटिव रोल निभाने के बावजूद लोगों के दिलों में जगह बनाने में कामयाबी हासिल की।

10 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ से अधिक की कमाई कर धूम मचा दी। इसके बाद जॉन अब्राहम ने कई शानदार फिल्मों में अभिनय किया। इसी वर्ष उनकी पठान फिल्म रिलीज हुई। जिसमें उन्होंने विलेन का रोल प्ले किया। जिसके लिए उन्हें लोगों का भरपूर प्यार मिला।

कुछ ऐसी थी फिल्म की कहानी

इस फिल्म में जॉन अब्राहम के अलावा अभिषेक बच्चन, उदय चोपड़ा तथा ईशा देओल ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म की कहानी में कबीर और उसके गिरोह के लोग चोरी कर बाइक पर सवार होकर फरार हो जाते हैं। वह गोवा के एक कसीनो में चोरी करने की योजना बनाते हैं। उन्हें पकड़ने के लिए एक मैकेनिक अली (उदय चोपड़ा) एसीपी जय दीक्षित (अभिषेक बच्चन) की मदद करता है। दमदार कहानी और संगीत के दम पर फिल्म रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर छा गई थी।

सनी देओल की गदर 2 में नाना पाटेकर को मिला काम, इस रोल में आएंगे नजर