500 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म एनिमल की कमाई, टूटेंगे कई रिकॉर्ड

ANIMAL BOX OFFICE COLLECTION: रणवीर कपूर की फिल्म एनिमल रिलीज के 15 दिन बाद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म का कलेक्शन रोजाना कमाई के नए रिकॉर्ड बना रहा है। एनिमल एक दिसंबर को रिलीज हुई थी। रिलीज के पहले दिन से ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है। 15 दिन के कलेक्शन के साथ फिल्म 500 करोड़ के क्लब में शामिल होने के करीब पहुंच गई है।

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो फिल्म एनिमल ने 14वें दिन 8.75 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था। वहीं अब शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने 15वें दिन 7.50 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। इसी के साथ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कुल कलेक्शन 484.34 करोड़ रुपए हो गया है।

इस तरह बढ़ा फिल्म का कलेक्शन

कमाई के मामले में रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल ने मात्र 10 दिनों में ही इतिहास रच दिया है| रविवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने अब तक शानदार कलेक्शन किया है| ऐसे में हर किसी की नजरे वीकेंड की कमाई पर टिकी है| उम्मीद जताई जा रही है कि रविवार को फिल्म कमाई के झंडे गाड़ेंगी| फिल्म महज 10 दिनों में ही वर्ल्ड वाइड 700 करोड़ के करीब पहुंच चुकी है| एनिमल ने 10वें दिन 26 करोड रुपए से अधिक की कमाई कर ₹400 करोड रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है|

कमाई के कई रिकॉर्ड ध्वस्त

रणबीर कपूर तथा बॉबी देओल अभिनीत फिल्म एनिमल को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है| फिल्म में एक्शन सीन दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं| फिल्म का निर्देशन संदीप वांगा रेड्डी ने किया है| रणवीर कपूर की फिल्म ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर छप्पर फाड़ कमाई शुरू कर दी है| इस फिल्म ने दो दिन में ही कमाई के कई रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं|

कुछ मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म ने पहले दिन 63 करोड़ रूपए से अधिक की कमाई के साथ शानदार शुरुआत की है| इसके अगले दिन शनिवार को फिल्म ने 60 करोड़ से अधिक का बिजनेस कर दो दिन में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है|

आगरा घूमने जाएं तो ताजमहल के अलावा इन स्थानों को न करें मिस, देखें लिस्ट

विदेश में भी धूम मचा रहा एनिमल

संदीप रेड्डी वांगा की डायरेक्ट की गई एनिमल मूवी इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक रही है। फिल्म में पहली बार रणबीर कपूर एक ऐसे अवतार में नजर आए हैं, जिसमें उन्हें पहले कभी नहीं देखा गया। ढेर सारे एक्शन सीन से भरपूर इस फिल्म में फाइट सीन के अलावा भी कुछ सीन हैं, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर बज बना है।

दर्शकों में फिल्म को लेकर ऐसी दीवानगी देखने को मिली रही है कि सिनेमाघरों में उन्होंने पटाखे फोड़कर जश्न मनाया। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी ये फिल्म लोगों को काफी पसंद आ रही है। न सिर्फ इंडिया में बल्कि, वर्ल्डवाइड भी फिल्म रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया में फिल्म को काफी पसंद किया गया है।

मथुरा घूमने का बना लिया है मन तो मिस न करें यह विश्व प्रसिद्ध स्थान

एक्शन के दम पर छा गई फिल्म

संदीप वांगा रेड्डी की एनिमल की कहानी बाप-बेटे के रिश्ते पर आधारित है| बाप अमीर है अपने काम में व्यस्त रहता है| लेकिन बेटा चाहता है पिता का प्यार| जिसके लिए वह कुछ भी कर गुजरने को तैयार है| जब पिता पर संकट आता है तो यह बेटा ढाल बनकर खड़ा हो जाता है और हर हद से गुजर जाता है| फिल्म में रश्मिका मंदाना और बॉबी देओल ने भी अपने किरदार के साथ न्याय किया है| लेकिन पूरी फिल्म बाप बेटे की कहानी है| इस तरह बाप बेटे का यह प्यार एक समय आकर दर्शकों के लिए सिरदर्द बनकर रह जाता है| फिल्म तीन घंटे 21 मिनट की है| फिल्म की अवधि को कुछ काम किया जा सकता था| पहला हाफ ठीक-ठाक है और दूसरा सुस्त| कुल मिलाकर यह एक औसत कहानी है|