आगरा घूमने जाएं तो ताजमहल के अलावा इन स्थानों को न करें मिस, देखें लिस्ट

FAMOUS PLACE OF AGRA: आगरा ताजमहल जैसी खूबसूरत स्मारक के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है| इसके अलावा यहां के लजीज व्यंजन भी सभी को खूब भाते हैं। आगरा का पेठा देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में अपनी जगह बना चुका है। यहां आने वाले पर्यटक आगरा की मशहूर मिठाई पेठे का स्वाद अपने साथ लेकर जाते हैं। जैसा की आप जानते हैं कि आगरा में ताजमहल देखने के लिए दुनिया भर से पर्यटक पहुंचते हैं| लेकिन आगरा में ताजमहल के आलावा भी कई ऐसे स्थान हैं जो पर्यटकों को आकर्षित करते हैं| आज हम आपको ऐसे ही कुछ प्रसिद्ध स्थानों के बारे में जानकारी देने वाले हैं|

मथुरा घूमने का बना लिया है मन तो मिस न करें यह विश्व प्रसिद्ध स्थान

ताजमहल के अलावा ये हैं अन्य स्थान

आगरा में ताजमहल के आलावा आप इन स्थानों पर भी घूमने जा सकते हैं|

  • फतेहपुर सीकरी
  • आगरा का किला
  • एत्माद-उद-दौला का मकबरा
  • अकबर का मकबरा
  • मेहताब बाग
  • चीनी पंक्ति
  • अंगूरी बाग

सबसे आसान मार्ग दिल्ली से यमुना एक्सप्रेस वे

आगरा जाने के लिए सबसे आसान मार्ग दिल्ली से यमुना एक्सप्रेस वे का इस्तेमाल कर सकते हैं| दिल्ली से आगरा पहुंचने का सबसे सस्ता तरीका आगरा कैंट तक ट्रेन है और इसमें 2 घंटे 15 मिनट का समय लगता है। नई दिल्ली से आगरा पहुंचने का सबसे जल्दी के लिए आगरा के लिए बस है और इसमें 2 घंटे लगते हैं। नई दिल्ली से आगरा कैंट तक ट्रेन भी संचालित है और इसमें 2 घंटे 15 मिनट का समय लगता है।

ताजमहल घूमने के लिए ऑनलाइन टिकट बुक करें

यदि आप ताजमहल घूमने का प्लान कर रहे है, तो आपको इसके लिए टिकट बुक करना होता है। बिना टिकट आपको अंदर जाने की अनुमति नहीं है। वर्तमान में टिकट प्रक्रिया केवल ऑनलाइन मोड पर ही उपलब्ध है, इसलिए यदि आप ताजमहल घूमने का प्लान कर रहे है, तो आपको इसके लिए पहले से ही अपना ऑनलाइन टिकट बुक करवा लेना चाहिए।

यूपी बोर्ड का परीक्षा शेड्यूल जारी, 22 फरवरी से शुरू होंगी बोर्ड परीक्षाएं