मथुरा घूमने का बना लिया है मन तो मिस न करें यह विश्व प्रसिद्ध स्थान

FAMOUS PALACE OF MATHURA: मथुरा में भगवान श्री कृष्ण का जन्म हुआ था| उनके जन्मस्थान पर एक विशाल मंदिर बन हुआ है, जहां रोजाना हजारों की संख्या में कृष्ण भक्त दर्शन करने पहुंचते हैं| इसके अलावा मथुरा में कुछ और भी प्रसिद्ध मंदिर स्थित हैं| आज हम आपको मथुरा के प्रसिद्ध मंदिरों के बारे में जानकारी देने वाले हैं, यदि आप मथुरा जाने का कार्यक्रम बना रहें हैं तो इन स्थानों को बिलकुल भी मिस न करें|

उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा को पूरे विश्व में किसी पहचान की जरूरत नहीं है| रोजाना लाखों लोग मथुरा में आकर यहां के भव्य मंदिरों को देखने के आते हैं| लोग यहां कृष्ण भक्ति के लिए दौड़े चले आते हैं| इसके साथ ही मथुरा के पेड़े भी बहुत मशहूर है|

द्वारकाधीश मंदिर

द्वारकाधीश मंदिर को मथुरा के सबसे पवित्र मंदिरों में से एक माना जाता है। द्वारकाधीश मंदिर अपनी विस्तृत वास्तुकला और चित्रों के लिए पूरे देश में प्रसिद्ध है। 1814 में निर्मित ये मंदिर भगवान द्वारकाधीश को समर्पित है, जहां भगवान कृष्ण को द्वारकाधीश के रूप में पूजा जाता है| यहां भगवान कृष्ण की काले संगमरमर की मूर्ति है।

कृष्ण जन्मस्थान (जन्मभूमि)

मथुरा में कृष्ण जन्मस्थान महत्वपूर्ण है क्योंकि यह वह जगह है, जहां भगवान श्री कृष्ण ने क्रूर राजा कंस की जेल में खुद को प्रकट किया था| इसके बाद यहां से रात रात में उनके पिता वासुदेव उन्हें गोकुल छोड़ आये थे| भगवान ने कंस का वध कर अपने पिता वासुदेव और मां देवकी को मुक्त कर दिया था।

विश्राम घाट (विश्रान्त घाट)

विश्राम घाट (विश्रान्त घाट) एक बहुत ही सुंदर स्थान है| मथुरा में इसे प्रधान तीर्थ माना जाता है। यहां पहुंचकर विश्राम करने से आपके मन को विशेष शांति का अनुभव होगा| मथुरा जाने वाले लोगों को एक बार इस स्थान पर अवश्य ही जाना चाहिए|

नक्काशीदार पीतल के मंदिर के सामान

मथुरा से आप देवताओं की लघु मूर्तियां खरीद सकते हैं| जिन्हें अष्टधातु के नाम से जाना जाता है| इसके आलावा खूबसूरती से नक्काशीदार पीतल के मंदिर के सामान जैसे लैंप, घंटियां, मंदिर की मूर्तियों के लिए श्रृंगार के कपड़े, बुने हुए माला, मोती आदि की भी खरीदारी कर सकते हैं।

VRINDAVAN NEWS:  यदि आप वृंदावन घूमने जाने का प्रोग्राम बना रहे हैं तो वहां पर ठहरने के लिए कुछ चुनिंदा होटल और रेस्टोरेंट आदि की जानकारी होना अति आवश्यक है| आज हम आपको वृन्दावन के कुछ होटल व रेस्टोरेंट के बारे में बताते हैं, जहां से आप पैदल भी घूमकर प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन कर सकते हैं| वृन्दावन उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में स्थित है| यहां पर बांके बिहारी मंदिर, निधिवन, प्रेम मंदिर, लोटस टेम्पल तथा माँ वैष्णो देवी मंदिर आदि प्रसिद्ध स्थान हैं| जहां दर्शन के लिए रोजाना देश भर से हजारों श्रद्धालु आते हैं|

फोगला आश्रम

प्रेम मंदिर के पास स्थित फोगला आश्रम वृंदावन में ठहरने के लिए अच्छी जगह है| जानकारी करने पर पता चला कि आपको यहां पर लगभग 400 रुपये में कमरा मिल जाएगा| यहां से आप प्रेम मंदिर पैदल ही जा सकते हैं और पूरे दिन घूम सकते हैं| कुल मिलकर फोगला आश्रम ठहरने के लिहाज से एक बेहतर स्थान हो सकता है|

माता ऋतांबरी आश्रम

इस आश्रम में ठहरने के साथ-साथ आप भजन में भी शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा यहां आप अन्य धार्मिक कार्यक्रम में भी हिस्सा ले सकते हैं। इस आश्रम में समय समय पर लंगर का भी आयोजन होता है। अगर आप वृन्दावन में जा रहे हैं तो आप यहां ठहर सकते हैं।

श्री गोविंद धाम आश्रम

वृन्दावन में फ्री में ठहरने के लिए आप श्री गोविंद धाम आश्रम जा सकते हैं। यहां सबसे अधिक वृद्धजनों को ठहरने का मौका मिलता है। हालांकि, यहां ठहरने के लिए आपको गार्डनिंग, साफ-सफाई आदि कार्यों में हिस्सा लेना होता है।

बालाजी आश्रम

वृन्दावन में स्थित बालाजी आश्रम एक प्राचीन और प्रसिद्ध आश्रम है। इस आश्रम में मुफ्त योग, ध्यान आदि प्रोग्राम होते रहते हैं। आप इस आश्रम में एक वॉलियंटर के रूप में काम करते हुए आसानी से मुफ्त में ठहर सकते हैं। हालांकि, खाना खाने के लिए आपको पैसे देने पड़ सकते हैं, क्योंकि यहां सिर्फ ठहरने के लिए ही मुफ्त सुविधा है।