सूर्यकुमार यादव का तूफानी अर्धशतक, पंजाब ने मुंबई को 13 रन से हराया

IPL 2023 31st MATCH PBKS vs MI: आईपीएल 2023 का 31वां मैच मुंबई इंडियंस तथा पंजाब किंग्स के बीच बानखेड़े स्टेडियम मुंबई में खेला गया। मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला किया। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए पंजाब ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुक़सान पर 214 रन बनाए। सेम कुर्रन ने शानदार अर्धशतक बनाया। जबाव में बल्लेबाजी करते हुए मुंबई की टीम 6 विकेट के नुक़सान पर 201 रन ही बना सकी। पंजाब ने मुंबई को 13 रन से हराकर सात मैचों में चौथी जीत दर्ज की। मुंबई की टीम 6 मैचों में तीन हार और तीन जीत के साथ 6 अंक लेकर अंक तालिका में 7वें स्थान पर है|
पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स की टीम के सलामी बल्लेबाज मैथ्यू शार्ट ने 10 रन बनाए| प्रभसिमरन सिंह ने 17 गेंद में 26 रन बनाए, उन्होंने एक चौका और दो छक्के लगाए| सेम कुर्रन ने 29 गेंद में 55 रन की अर्धशतकीय पारी खेली| जिसमे उन्होंने 5 चौके और 4 छक्के लगाए| हरप्रीत सिंह ने 4 चौके और दो छक्कों के साथ 28 गेंद में 41 रन अथर्व ताड़े ने 29 तथा जितेश शर्मा ने 4 छक्कों के साथ 7 गेंद में 25 रन का योगदान दिया|
मुंबई के गेंदबाज कैमरून ग्रीन तथा पीयूष चावला ने दो दो विकेट हासिल किए| अर्जुन तेंदुलकर, बेहरानड्रॉफ तथा जोफ्रा आर्चर को एक एक विकेट मिला|
जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम के सलामी बल्लेबाज कप्तान रोहित शर्मा ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई|
उन्होंने 27 गेंद में 44 रन की शानदार पारी खेली|
जिसमें उन्होंने 4 चौके और 3 छक्के लगाए|
कैमरून ग्रीन ने 43 गेंद में 67 रन बनाए|
इस दौरान उनके बल्ले से 6 चौके और 3 छक्के निकले|
सूर्यकुमार यादव एक बार फिर पुरानी लय में नजर आए|
उन्होंने 26 गेंद में ताबड़तोड़ 57 रन बना डाले|
जिसमें 7 चौके और 3 छक्के शामिल रहे|
टिम डेविड ने 13 गेंद में 25 रन की पारी खेली| जिसमें उन्होंने 2 छक्के लगाए|
पंजाब किंग्स के गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने 4 ओवर में 29 रन देकर 4 विकेट झटके|
इसके अलावा नाथन एलिस तथा लियाम लिविंगस्टोन ने एक-एक विकेट हासिल किया|
सैम कुर्रन को मैन ऑफ द मैच चुना गया|
https://ak7news.com/ipl-gujarat-beat-lucknow-by-7-runs-hardik-and-rahul-scored-half-centuries/