पश्चिम बंगाल में वंदे भारत एक्सप्रेस पर हुआ पथराव, खिड़की के शीशे टूटे

VANDE BHARAT EXPRESS: वेस्ट बंगाल में वंदे भारत ट्रेन पर हुआ हमला, खिड़की के शीशे टूटे, लॉन्चिंग के 4 दिन बाद हुई घटना

कोलकाता:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कर्तव्य को पूरी निष्ठा से पूर्ण करते हुए उसी दिन वंदे भारत ट्रेन का वेस्ट बंगाल में उद्घाटन किया था जिस दिन उनकी माता का देहांत हुआ था। परंतु देश का कार्य महत्वपूर्ण था, इसलिए अपनी मां की जलती चिता को छोड़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस ट्रेन का उद्घाटन अपने समय पर ही किया। किंतु आज दिनांक 3 जनवरी 2023 को उसी वंदे भारत ट्रेन पर कुछ अनजान लोगों ने हमला कर दिया।

किस रूट पर चलती है यह वंदे भारत ट्रेन

वेस्ट बंगाल के हावड़ा से न्यू जलपाईगुड़ी के लिए चलाई गई वदे भारत ट्रेन का प्रधानमंत्री मोदी ने 4 दिन पूर्व ही उद्घाटन किया था। हावड़ा से न्यू जलपाईगुड़ी को जोड़ने वाली इस बंदे भारत ट्रेन पर कुछ अनजान लोगों ने पत्थर से हमला किया। वंदे भारत ट्रेन पर हुए इस हमले में किसी यात्री को तो चोट नहीं पहुंची है, परंतु वंदे भारत ट्रेन के शीशे तथा बॉडी पर पत्थरों से काफी नुकसान हुआ है।

किस क्षेत्र में हुई पत्थरबाजी

रिपोर्ट के मुताबिक वंदे भारत ट्रेन पर पत्थरबाजी उस समय हुई जब वह इस रूट के बीच में पड़ रहे मालदा रीजन के आसपास थी। क्या वेस्ट बंगाल का मालदा क्षेत्र संवेदनशील है? पिछले कुछ सालों में यहां अक्सर दंगे देखने को मिले हैं। 2016 में कमलेश तिवारी ने एक विवादित बयान दिया था। जिसके बाद यहां दंगे हुए थे। इसके बाद में 2020 में सीएए के दौरान भी यहां दंगे देखने को मिले थे।

इस पर विपक्ष का क्या कहना है

घटना के बाद विपक्ष के नेताओं ने सीएम ममता बनर्जी से इस घटना पर जवाब मांगा है और पूछा कि क्या इसी तरह से भारत की शान वंदे भारत ट्रेन पर हमले होंगे क्या इसीलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इतने निजी कारण से भी इस दिन छुट्टी नहीं ली थी क्योंकि उन्हें इस ट्रेन का शुभारंभ करना था। क्या आप इसकी सुरक्षा तक करने में सक्षम नहीं है।