Ramleela: ढवारसी में धूम-धाम से निकली श्री राम बरात

Amroha News: कस्बे में भगवान श्रीराम की बरात धूमधाम से निकाली गई। श्रीराम बारात का जगह-जगह पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया गया। तहसील क्षेत्र के गांव ढवारसी में वुद्धवार को भगवान श्रीराम की बरात गांव के मुख्य मार्गों से निकाली गई। बरात में राम-लक्ष्मण, भरत-शत्रुघ्न, राजा दशरथ तथा विश्वामित्र की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। राम बरात में जय श्रीराम के जयकारों से -माहौल भक्तिमय हो गया। इस दौरान जगह-जगह पुष्प वर्षा कर बरात का स्वागत किया गया।

सुरक्षा की दृष्टि से आदमपुर थाना प्रभारी वरूण कुमार पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। इस अवसर पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष शिवयंत त्यागी, जितेंद्र शुक्ला, मनोज शर्मा, राजीव गोयल, आलोक त्यागी, प्रमोद सागर, अमित कुमार, राजू त्यागी, कमलेश त्यागी, मोंटी, लवली, आदित्य, आशीष कुमार, अंकित सागर आदि मौजूद रहे।