SAVE GIRLS: बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को गति देने की तैयारी

SAVE GIRLS: जनपद में “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” अभियान को गति देने की तैयारी है। यह अभियान नए कलेवर में चलेगा। विद्यालयों की मेधावी छात्राएं पुरस्कृत होंगी। जन सामान्य को जागरूक करने के लिए लघु फिल्म तैयार होगी। साथ ही सभी विद्यालयों में “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” की सामूहिक शपथ दिलाई जाएगी।

जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि जनपद के गांधी सभागार कक्ष में “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” अभियान के अंतर्गत जिला अधिकारी की अध्यक्षता में शपथ समारोह का आयोजन किया गया। जिससे “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” अभियान शासन द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में एक सप्ताह के कार्यक्रम में प्रथम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अभियान के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। जिले में बेटियों ने प्रशासनिक सेवाओं, खेल कूद आदि में नाम रोशन किया है।

बेटियों की उपलब्धि दिखाएगी लघु फिल्म

अब प्रशासन की “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” अभियान को नये कलेवर में चलाकर लोगों को जागरूक करने की तैयारी है। “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” अभियान आधारित लघु फिल्म भी बनेगी। बताया कि फिल्म में विभिन्न क्षेत्र में उपलब्धि हासिल करने वाली बेटियों का प्रदर्शन दिखाया जाएगा। अभियान को लेकर शासन एवं प्रशासन की उपलब्धि होंगी। बताया कि जल्द ही लघु फिल्म निर्माण पर काम शुरू हो जाएगा।

बोझ नहीं देश का भविष्य हैं बेटियां

उन्होंने कहा कि बच्चियां बोझ नहीं बल्कि देश का भविष्य हैं। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए भी प्रेरित किया गया। भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाएं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, सेंटर द्वारा दी जाने वाली सभी सुविधाओं महिला कल्याण विभाग की समस्त योजना एवं महिला हेल्पलाइन के बारे में जानकारी दी गई।

महिलाओं की सुरक्षा को प्रतिबद्ध है सरकार

कहा कि 1090 वूमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098 चाइल्ड लाइन, 102 एम्बूलेंस सेवाएं एवं 108 एंबुलेंस सेवाएं महिलाओं की सुरक्षा के लिए जारी किए गए हैं। शपथ कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी भगवान शरण, मुख्य विकास अधिकारी चंद्रशेखर शुक्ला, जिला कार्यक्रम अधिकारी संजीव कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी एवं जनपद स्तरीय अधिकारी, महिला शक्ति केंद्र के कार्मिक आदि मौजूद रहे।