REPUBLIC DAY: गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समा बांधा

26 JAN REPUBLIC DAY: 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू किया गया था। जिस के उपलक्ष में प्रत्येक वर्ष 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। 26 जनवरी को राष्ट्रीय पर्व के रूप में भी जाना जाता है। भारत में रहने वाले प्रत्येक धर्म के लोग गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण में शामिल होते हैं और एक स्वर में राष्ट्रीय गान गाते हैं। समस्त सरकारी संस्थाओं के अलावा निजी संस्थानों में भी ध्वजारोहण का कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया जाता है।

हर्षोल्लास के साथ किया गया ध्वजारोहण

जनपद अमरोहा के कस्बा ढवारसी में नेहरू मेमोरियल इंटर कॉलेज के प्रांगण में सुबह 9:30 पर गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण जगदीश शरण गुप्ता द्वारा किया गया। जिसके बाद समस्त अध्यापक एवं अध्यापिकाओं, छात्र एवं छात्राएं के अलावा कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने राष्ट्रगान गाया। विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में उत्पन्न बुराइयों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही कुछ मनोरंजक प्रस्तुति भी छात्र-छात्राओं द्वारा दी गई।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने वाले विद्यालय के सभी छात्र छात्राओं को उनकी परफॉर्मेंस के आधार पर पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रेमवीर त्यागी, प्रबंधक किशन पाल त्यागी, पूर्व अध्यक्ष मुनेश चंद त्यागी, अध्यापक रामवीर सिंह तथा विद्यालय से रिटायर शिक्षक राजवीर सिंह के कर कमलों द्वारा पुरस्कारों का वितरण किया गया।

संविधान से मिला प्रत्येक नागरिक को एक समान अधिकार

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रेमवीर त्यागी ने कहा कि 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ था। जिसे बाबा साहब भीमराव अंबेडकर द्वारा लिखा गया था। आज हमारा देश उसी संविधान के कानूनों को फॉलो करता है। विश्व भर में भारतीय संविधान को सबसे अच्छा माना जाता है। भारत एक लोकतांत्रिक देश है। जहां प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार प्राप्त है। यहां अमीर-गरीब नेता हो या आम आदमी सभी के लिए कानून एक जैसा है। यहां सभी अपनी बात आजादी के साथ संवैधानिक तरीके से रख सकते हैं।

हम आपको बता दें कि ढवारसी स्थित नेहरू मेमोरियल इंटर कॉलेज क्षेत्र का सबसे पुराना विद्यालय है। इस विद्यालय को आज भी शिक्षा के लिए उत्तम माना जाता है। क्षेत्र में वर्तमान में अनेकों प्राइमरी स्कूल एवं इंटर कॉलेज स्थित है, लेकिन नेहरू मेमोरियल इंटर कॉलेज अपने अनुशासन के लिए क्षेत्र में अलग पहचान बनाए हुए हैं।