RCB vs MI: सूर्यकुमार यादव ने बल्लेबाजी से बरपाया कहर, मुंबई टॉप-3 में पहुंची

IPL 2023 RCB vs MI 54th MATCH: आईपीएल 2023 का 54वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु तथा मुंबई इंडियंस के बीच वानखेड़े स्टेडियम मुंबई में खेला गया। मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने फाफ डू प्लेसिस तथा ग्लेन मैक्सवेल की अर्धशतकीय पारियों के दम पर निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाए। जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम ने सूर्यकुमार यादव की धुआंधार पारी की बदौलत 16.3 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। बल्लेबाजी में रोहित शर्मा फिर फेल हो गए। उनकी फॉर्म टीम के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। सूर्यकुमार यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

मुंबई इंडियंस ने 11 मैचों में छह मैच जीतकर कुल 12 अंक अर्जित कर लिए हैं और वह अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 11 मैच में 5 में जीते हैं, वह 10 अंकों के साथ अंक तालिका में सातवें स्थान पर है।

ग्लेन मैक्सवेल की शानदार शतकीय पारी

पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सलामी बल्लेबाज विराट कोहली का विकेट जल्दी खो दिया। विराट कोहली 1 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। कप्तान फाफ डू प्लेसिस ने 41 गेंद में 65 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 5 चौके और 3 छक्के लगाए। ग्लेन मैक्सवेल ने 33 गेंद में 68 रन की तेज पारी खेली, इस दौरान उनके बल्ले से 8 चौके और 4 छक्के निकले। दिनेश कार्तिक ने 4 चौके और 1 छक्के के साथ 18 गेंद में 30 रन का योगदान दिया। केदार जाधव तथा वानिंदू हसारंगा 12-12 रन बनाकर नाबाद रहे।

मुंबई इंडियंस के गेंदबाज बेहरनड्रोफ ने तीन विकेट हासिल किए। कैमरून ग्रीन, क्रिस जॉर्डन तथा कुमार कार्तिकेय को एक-एक विकेट मिला।

सूर्यकुमार यादव की तूफानी बल्लेबाजी

जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम के सलामी बल्लेबाज तथा कप्तान रोहित शर्मा एक बार फिर रन नहीं बना सके और 7 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौट गए। ईशान किशन ने 21 गेंद में 42 रन बनाए, उन्होंने 4 चौके और 4 छक्के लगाए। सूर्यकुमार यादव तथा ने नेहल वाढेरा के बीच तीसरे विकेट के लिए 140 रन की साझेदारी हुई। सूर्यकुमार यादव ने 35 गेंद में 83 रन की धुआंधार पारी खेली, जिसमें उनके द्वारा लगाए गए 7 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। नेहल वाढेरा ने 34 गेंद में 52 रन बनाए, उन्होंने 4 चौके और तीन छक्के लगाए। नेहल वाढेरा ने 16वें ओवर की तीसरी गेंद पर छक्का लगाकर अपना अर्धशतक पूरा करने के साथ ही टीम को जीत दिलाई।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गेंदबाज वानिंदू हसारंगा तथा विजय कुमार व्यस्त को दो-दो विकेट लेने में सफलता मिली। सूर्यकुमार यादव को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच के खिताब से सम्मानित किया गया।

IPL: आंद्रे रसेल की तूफानी पारी, कोलकाता ने पंजाब को 5 विकेट से हराया