RCB vs DC: दिल्ली की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी, बेंगलूरु को 7 विकेट से हराया

IPL 2023 RCB vs DC 50th MATCH: आईपीएल 2023 का 50वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु तथा दिल्ली कैपिटल्स के बीच अरुण जेटली स्टेडियम दिल्ली में खेला गया। बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने विराट कोहली तथा महिपाल लोमरोर के अर्धशतक के दम पर निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाए। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने फिलिप साल्ट की शानदार पारी की मदद से 16.4 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। फिलिप साल्ट को मैन ऑफ द मैच के खिताब से सम्मानित किया गया।

दिल्ली कैपिटल्स की टीम 10 मैचों में चार मैच जीत कर 6 अंकों के साथ अंक तालिका में नौवें स्थान पर है, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 10 मैचों में पांच हार तथा पांच जीत के साथ 10 अंक लेकर अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है।

महिपाल लोमरोर की धमाकेदार पारी

पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सलामी बल्लेबाज विराट कोहली तथा फाफ डु प्लेसिस ने शानदार शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 82 रन जोड़े। विराट कोहली ने 46 गेंद में 55 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 5 चौके लगाए। फाफ डू प्लेसिस ने 32 गेंद में 45 रन की पारी खेली, उन्होंने 5 चौके और एक छक्का लगाया। ग्लेन मैक्सवेल बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। इसके बाद आए महिपाल लोमरोर ने छह चौके और तीन छक्कों के साथ 29 गेंद में 54 रन की नाबाद पारी खेली।

दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मिचेल मार्श ने 2 विकेट हासिल किए। खलील अहमद तथा मुकेश कुमार को एक-एक विकेट मिला।

फिलिप साल्ट की पारी का रोमांच

जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम के सलामी बल्लेबाज कप्तान डेविड वॉर्नर और फिलिप साल्ट ने पहले विकेट के लिए 60 रन की साझेदारी की। डेविड वॉर्नर ने 14 गेंद में 22 रन बनाए, उन्होंने तीन चौके और एक छक्का लगाया। फिलिप साल्ट ने 45 गेंद में 87 रन की पारी खेली, जिसमें उनके द्वारा लगाए गए 8 चौके और 6 छक्के शामिल हैं। मिचेल मार्श ने 3 चौके और 1 छक्के के साथ 17 गेंद में 26 रन बनाए। इसके अलावा रिली रोसो 22 गेंद में 35 रन का योगदान दिया, उन्होंने एक चौका और 3 छक्के लगाए।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गेंदबाज जोश हेजलवुड करण शर्मा तथा हर्षल पटेल को एक-एक विकेट मिला।

CSK vs MI: चेन्नई की मुंबई पर आसान जीत, नेहल वाढेरा की संघर्षपूर्ण पारी