BOLLYWOOD: पठान को टक्कर देगी रणवीर-श्रद्धा की फिल्म तू झूठी मैं मक्कार

BOLLYWOOD NEWS: बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर के बेटे रणवीर कपूर और शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर की फिल्म तू झूठी मैं मक्कार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म को होली के मौके पर रिलीज किया गया है। यह फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर पहली बार किसी फिल्म में एक साथ काम करते नजर आ रहे हैं। आईएमडीवी पर फिल्म को पठान से बेहतर रेटिंग मिल रही है। हालांकि यह करीब 1200 दर्शकों पर आधारित है, जबकि पठान की रेटिंग एक लाख से अधिक दर्शकों पर आधारित थी।

लव रंजन द्वारा निर्देशित तू झूठी मैं मक्कार फिल्म अभी तक दर्शकों का दिल जीतने में सफल रही है। फिल्म में रणवीर कपूर और श्रद्धा कपूर ने अपने दमदार अभिनय से न केवल दर्शकों का दिल जीता है बल्कि उन्हें सिनेमाघरों तक लाने में भी सफलता प्राप्त की है। यह फिल्म इस साल की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन सकती है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार फिल्म को 14 करोड़ की ओपनिंग मिली है।

पठान को टक्कर दे सकती है फिल्म

साल 2023 की अभी तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली शाहरुख खान की फिल्म पठान 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी। इस फिल्म में शाहरुख खान के अलावा जॉन अब्राहम तथा दीपिका पादुकोण ने भी अभिनय किया था। इस फिल्म में जबरदस्त एक्शन सीन थे। जिसने दर्शकों का दिल जीत लिया। कमाई की बात करें तो पठान ने वर्ल्ड वाइड 1000 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है। भारत में फिल्म ने सबसे ज्यादा कमाई की थी। शाहरुख खान 4 साल बाद बड़े पर्दे पर लौटे थे और आते ही उन्होंने धमाल मचा दिया। फिल्म में सलमान खान भी कैमियो करते नजर आए।

रणवीर और श्रद्धा का दमदार अभिनय

श्रद्धा कपूर करीब 3 साल बाद तू झूठी मैं मक्कार फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटी हैं। फिल्म में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर द्वारा अभिनय को काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म समीक्षकों का मानना है कि जिस तरह से फिल्म को अभी तक अच्छा रिस्पांस मिल रहा है, उससे अनुमान लगाया जा सकता है कि पहले सप्ताह के अंत में फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर सकती है। अभिनेता रणबीर कपूर की इस साल एक और फिल्म एनिमल रिलीज हो सकती है। फिलहाल फिल्म की शूटिंग चल रही है। जिसका निर्देशक संदीप रेड्डी कर रहे हैं।

बता दें कि अभिनेता रणबीर कपूर ऋषि कपूर के बेटे हैं और बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता राज कपूर के पौत्र हैं। रणबीर कपूर ने अपने दमदार अभिनय से बॉलीवुड में कदम जमा लिए हैं। उनकी सभी फिल्मों में उनके अभिनय को सराहना मिली है। उनकी कुछ शानदार फिल्मों में बर्फी, संजू, अजब प्रेम की गजब कहानी शामिल हैं।