PBKS vs DC: दिल्ली ने पंजाब को 15 रन से हराया, लिविंगस्टोन शतक से चूके

IPL 2023 PBKS vs DC 64th MATCH: आईपीएल 2023 का 64वां मैच पंजाब किंग्स तथा दिल्ल कैपिटल्स के बीच हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम धर्मशाला में खेला गया। पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। दिल्ली ने निर्धारित 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 213 रन बनाए। जवाब में पंजाब की टीम लियाम लिविंगस्टोन के 94 रन के बावजूद 8 विकेट खोकर 198 रन ही बना पाई। दिल्ली ने पंजाब को 15 रन से हराकर मैच अपने नाम किया। लिविंगस्टोन को मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया।

पंजाब किंग्स 13 मैच में 6 मैच जीतकर 12 अंकों के साथ अंक तालिका में आठवें स्थान पर है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स 13 मैचों में पांच मैच जीतकर कुल 10 अंकों के साथ अंक तालिका में नौवें स्थान पर है।

पृथ्वी शॉ तथा रिली रोसो ने बनाए अर्धशतक 

पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की टीम के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर तथा पृथ्वी शॉ ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पहले विकेट के लिए 94 रन जोड़े। डेविड वॉर्नर ने 36 गेंद में 46 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 5 चौके और 2 छक्के लगाए। पृथ्वी शॉ ने 38 गेंद में 54 रन की पारी खेली, उन्होंने 7 चौके और एक छक्का लगाया। रिली  रोसो ने 6 चौके और 6 छक्को के साथ 37 गेंद में 82 रन बनाए। फिलिप साल्ट ने 14 गेंद में 26 रन का योगदान दिया, उन्होंने दो चौके और दो छक्के लगाए।

पंजाब किंग्स के गेंदबाज सेम कुर्रन को दोनों विकेट लेने में सफलता मिली।

शतक से चूक गए लियाम लिविंगस्टोन

जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज कप्तान शिखर धवन बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। प्रभसिमरन सिंह ने 19 गेंद में 22 रन बनाए। अथर्व ताड़े तथा लियाम लिविंगस्टोन ने तीसरे विकेट के लिए 78 रन जोड़े। अथर्व ताड़े ने 42 बॉल में 55 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 5 चौके और 2 छक्के लगाए। लियाम लिविंगस्टोन शतक से चूक गए।उन्होंने 48 गेंद में 94 रन की पारी खेली, जिसमें उनके द्वारा लगाए गए पांच चौके और 9 छक्के शामिल रहे। इसके बाद नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे और पूरी टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 198 रन ही बना सकी।

दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज इशांत शर्मा तथा एनरिच नोर्तजे ने दो-दो विकेट हासिल किए, जबकि खलील अहमद तथा अक्षर पटेल को एक-एक विकेट मिला।

MI vs LSG: अच्छी शुरुआत के बाद मुंबई ने मैच गंवाया, लखनऊ ने 5 रन से हराया