Millets Road Show: जनपद स्तरीय मिलेट्स रोड शो का आयोजन

Amroha news: अंतर्राष्ट्रीय मिलेट वर्ष 2023 के अवसर पर millets पुनरुत्थान योजना अंतर्गत जनपद स्तरीय मिलेट्स रोड शो का आयोजन किया गया| जिसमें जनपद के किसानों एवं विभिन्न विभागों के कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया| रोड शो को शिक्षक विधायक हरि सिंह ढिल्लों एवं भाजपा जिला अध्यक्ष उदयगिरी गोस्वामी ने झंडी दिखा कर रवाना किया|

उप कृषि निदेशक ने विभिन्न प्रकार के millets तथा उसकी खेती प्रसंस्करण और मार्केटिंग के बारे में विस्तार से चर्चा की| जनपद के दो कृषक उत्पादक संगठन, प्रखंड बायो एनर्जी कृषक उत्पादक संगठन एवं अमरोहा कृषि विकास कृषक उत्पादक संगठन के द्वारा मिलेट्स के विभिन्न उत्पादों का प्रसंस्करण किया जा रहा है और उचित दरों पर विक्रय भी किया जा रहा है|

यह भी पढ़ें, वैश्य समाज ने महाराज अग्रसेन का 5147वां जन्मदिवस धूमधाम से मनाया

हरि सिंह ढिल्लों के द्वारा मिलेट्स के लाभों के बारे में विस्तार से चर्चा की गई| उन्होंने बताया कि वह स्वयं भी मिलेट्स का प्रयोग करते हैं| किसान भाई millets का प्रयोग करें और लाभ उठाएं|

भाजपा उदयगिरि गोस्वामी द्वारा बाजरा, रागी, साव और kodo के बारे में विस्तार से चर्चा की गई| उन्होंने बताया कि मिलेट्स हमारे शरीर के विभिन्न अंगों जैसे हृदय, लीवर, किडनी तथा अन्य बीमारियों में लाभदायक है|

मिलेट्स रोड शो मिनी स्टेडियम से लेकर रामलीला ग्राउंड तक आयोजित किया गया| जिसमें लगभग पांच सौ से अधिक किसानों ने प्रतिभाग किया| प्रचार वाहनों ने जनपद की कई अन्य मार्गों पर भी प्रचार किया|

जिला कृषि अधिकारी ने कार्यक्रम में मौजूद सभी जन प्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं किसानों का धन्यवाद प्रकट किया| अपर जिलाधिकारी न्यायिक ने मिलेट्स का हमारे जीवन के महत्व के बारे में विस्तार से अवगत कराया|