Mathura-Vrindavan: वृंदावन घूमने जाएं तो मिस न करें ये प्रसिद्ध स्थान

Vrindavan Famous Tample: उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा की भूमि को ब्रजभूमि के नाम से जाना जाता है। इसके अलावा इसे भगवान कृष्ण की नगरी भी कहा जाता है। जनपद मथुरा के वृंदावन में भगवान कृष्ण और राधा रानी के सैकड़ों मंदिर स्थित हैं। यदि आप अभी वृंदावन घूमने का प्लान बना रहे हैं तो हम आपको बताएंगे कि आप को किन स्थानों पर जरूर जाना चाहिए। वृंदावन में कुछ मंदिर बहुत प्रसिद्ध हैं और उनकी अपनी मान्यताएं हैं। जिसे ध्यान में रखते हुए आपको इन स्थानों पर अवश्य ही जाना चाहिए।

यह भी पढ़े, मां कैला देवी मंदिर, जहां नवरात्र में दर्शन करने आता है शेर

बांके बिहारी मंदिर

वृंदावन के बिहारीपुरा में स्थित बांके बिहारी मंदिर भारत के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। बांकेबिहारी भगवान कृष्ण का ही एक नाम है। इस मंदिर में रोज़ाना हज़ारों श्रद्धालु दर्शन करने पहुँचते हैं। इस मंदिर का निर्माण अट्ठारह सौ,चौंसठ ईसवी में स्वामी हरिदास ने करवाया था। इस मंदिर में भगवान बिहारी जी की काले रंग की प्रतिमा स्थापित है। मान्यता है कि इस प्रतिमा में भगवान कृष्ण और राधा रानी समाए हुए हैं। बांकेबिहारी के दर्शन करने से भक्तों के सभी कष्ट मिट जाते हैं।

निधिवन

वृंदावन के पवित्र स्थानों में से निधिवन एक महत्वपूर्ण स्थान है। इसे भगवान कृष्ण, राधा रानी तथा गोपियों को समर्पित है। निधि वन के अनेक रहस्यमय तथ्य हैं। स्थानीय निवासियों एवं मान्यता के अनुसार प्रत्येक रात को कृष्ण और राधा रानी गोपियों संग निधिवन में रासलीला करते हैं। यहाँ मौजूद तुलसी के पेड़ों को गोपियों के रूप में देखा जाता है। कहा जाता है कि रात को यह पेड़ गोपियों का रूप धारण कर लेते हैं। शाम को आरती के बाद सात बजे निधिवन के दरवाज़े भक्त एवं पुजारियों के लिए बंद कर दिए जाते हैं।

प्रेम मंदिर

वृंदावन में छठी करा मार्ग पर स्थित प्रेम मंदिर राधा कृष्ण के प्रेम को समर्पित है। इसे देखने के लिए देश के कोने-कोने से लोग पहुंचते हैं। इसके अलावा विदेश से भारत घूमने आए नागरिक भी प्रेम मंदिर को देखने पहुंचते हैं। इस मंदिर को कृपालु जी महाराज ने बनवाया था। मंदिर के बाहरी तरफ भगवान कृष्ण की लीलाओं पर बहुत ही सुंदर चित्रण किया गया है। मंदिर के अंदर प्रवेश करते ही शांति की अनुभूति होती है।

इस्कॉन मंदिर

दुनिया भर में भगवान कृष्ण की भक्ति और भगवत गीता के उपदेश को पहुंचाने के लिए अनेकों मंदिर संस्थाएं तथा केंद्र स्थापित है। इनमें से एक संस्था का नाम है इस्कॉन। वृंदावन के इस्कॉन मंदिर का निर्माण स्वामी प्रभुपाद द्वारा करवाया गया था। इस मंदिर को अंग्रेजों का मंदिर भी कहा जाता है। मंदिर में सुबह शाम “हरे कृष्णा हरे रामा” भजन गाया जाता है जो इस मंदिर का मुख्य भजन है।

इनके अलावा बृंदावन में आप इन महत्वपूर्ण स्थानों के भी दर्शन कर सकते हैं।

  • रंगनाथ जी मंदिर
  • लोटस टैंपल
  • माता वैष्णो देवी मंदिर
  • राधारमण मंदिर
  • पागल बाबा मंदिर