JAWAN: जल्द ही सनी देओल की गदर 2 का यह रिकॉर्ड तोड़ेगा जवान

Jawan Box Office Collection: शाहरुख खान विजय सेतूपति तथा नयनतारा स्टार फिल्म जवान रिलीज के पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है| फिल्म का क्रेज दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है| देश के अलावा विदेशी सिनेमाघरों में भी फिल्म को देखने के लिए दर्शकों की भीड़ उमड़ रही है| जवान 500 करोड़ का आंकड़ा पार करने के काफी करीब पहुंच गई है| एटली निर्देशित फिल्म जवान को रिलीज हुए 12 दिन हो गए हैं और यह रोजाना ताबड़तोड़ कमाई कर रही है| हालांकि सोमवार को फिल्म के कलेक्शन में काफी गिरावट देखने को मिली, लेकिन फिर भी यह मंगलवार यानी 13वें दिन 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है| यदि ऐसा हुआ तो जवान सबसे तेज 500 करोड़ की कमाई करने वाली पहली भारतीय फिल्म बन जाएगी|

जवान फिल्म में शाहरुख खान के अलावा विजय सेतूपति, नयनतारा, सुनील ग्रोवर, एजाज खान, रिद्धि डोगरा तथा प्रियामणि ने अभिनय किया है| इसके अलावा दीपिका पादुकोण तथा संजय दत्त भी फिल्म में कैमियो करते नजर आए| यह फिल्म 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी|

सबसे तेज 500 करोड़ कमाने वाली फिल्म बनने जा रही है जवान

शाहरुख खान की फिल्म जवान ने हिंदी भाषा में अब तक कुल 444 करोड़ का बिजनेस किया है, जबकि तमिल में करीब 23 करोड़ तथा तेलुगू में 22 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है| हम आपको बता दें कि सनी देओल तथा अमीषा पटेल की फिल्म गदर2 ने 24 दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सबसे तेज 500 करोड़ रुपए की कमाई कर पठान का रिकॉर्ड तोड़ा था| पठान ने 29 दिन में 500 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार किया था| अब शाहरुख खान की फिल्म जवान सबसे तेज 500 करोड़ का आंकड़ा छूने वाली भारतीय फिल्म बनने जा रही है| यह 13 दिन में ही 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी|

जवान फिल्म के रिलीज होते ही सनी देओल की गदर 2 की कमाई में गिरावट दर्ज की गई| इसके अलावा आयुष्मान खुराना की ड्रीम गर्ल 2 को भी बॉक्स ऑफिस पर मुंह की खानी पड़ी है|