IPL 2023: विराट कोहली का अर्धशतक, बेंगलुरु ने दिल्ली को 23 रन से हराया

IPL 2023 20th MATCH RCB vs DC: आई पी एल 2023 का 20वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु तथा दिल्ली कैपिटल्स के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम बेंगलुरु में खेला गया| दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया| रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने विराट कोहली की अर्धशतकीय पारी के दम पर निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाए| जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 9 विकेट के नुकसान पर 151 रन ही बना सकी| रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स को 23 रन से हराकर टूर्नामेंट में दूसरी जीत दर्ज की| जबकि दिल्ली ने लगातार 5वां मैच गवांया| विराट कोहली को मैन ऑफ द मैच चुना गया|

विराट कोहली का शानदार शतक

पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के सलामी बल्लेबाज विराट कोहली तथा कप्तान फाफ डू प्लेसिस ने पहले विकेट के लिए 42 रन जोड़े| विराट कोहली ने 34 गेंद में 4 चौके और 1 छक्के के साथ 50 रन बनाए| कप्तान फाफ डू प्लेसिस ने 16 गेंद में 22 रन की पारी खेली। जिसमें उन्होंने 3 चौके और एक छक्का लगाया| लोमरोर ने 26 तथा ग्लेन मैक्सवेल ने 24 रन का योगदान दिया| शाहनवाज़ अहमद 20 तथा अनुज रावत 15 रन बनाकर नाबाद रहे|

दिल्ली के गेंदबाज मिचेल मार्श तथा कुलदीप यादव ने दो-दो विकेट हासिल किए| अक्षर पटेल तथा ललित यादव को एक-एक विकेट मिला|

मनीष पांडे की संघर्षपूर्ण पारी

जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही| उसने 2 रन के कुल योग पर पृथ्वी शॉ, मिचेल मार्श तथा यश ढुल के विकेट गंवा दिए| मनीष पांडे ने बेंगलुरु के गेंदबाजों को जमकर सामना किया, उन्होंने 38 गेंद में शानदार 50 रन बनाए| जिसमें उनके द्वारा लगाए गए पांच चौके और एक छक्का शामिल है| अक्षर पटेल ने 21 हकीम खान ने 18 तथा एनरिच नोर्त्जे 23 रन बनाकर नाबाद रहे| दिल्ली के नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे और टीम 9 विकेट के नुकसान पर 151 रन ही बना सकी|

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गेंदबाज विजय कुमार वयस्क ने 3 तथा मोहम्मद सिराज ने दो विकेट हासिल किये| पर्नेल, वनिंदू हसरंगा तथा हर्षल पटेल को एक-एक विकेट मिला| विराट कोहली को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया|

हैरी ब्रुक के बल्ले से निकला आईपीएल का पहला शतक, हैदराबाद 23 रन से जीता