पंजाब किंग्स से अकेले लड़े के एल राहुल, पंजाब ने लखनऊ को 2 विकेट हराया

IPL 2023 21st MATCH PBKS vs LSG: आई पी एल 2023 का 21वां मैच पंजाब किंग्स तथा लखनऊ सुपरजाइंट्स के बीच भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम लखनऊ में खेला गया| पंजाब किंग्स ने टॉस जीता और गेंदबाजी करने का फैसला किया| लखनऊ सुपरजाइंट्स ने कप्तान के एल राहुल की संघर्षपूर्ण अर्धशतकीय पारी की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए| पंजाब किंग्स ने 19.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया| सिंकंदर रजा को मैन ऑफ़ द मैच चुना गया|

पंजाब किंग्स तथा लखनऊ सुपरजाइंट्स दोनों ने अभी तक पांच पांच मैच खेले हैं और दोनों टीमों ने ही तीन तीन मैच में जीत दर्ज की है| अंक तालिका में लखनऊ बेहतर रन रेट के आधार पर दुसरे तथा पंजाब चौथे स्थान पर हैं|

केएल राहुल ने 74 रन की पारी खेली

लखनऊ सुपरजाइंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सलामी बल्लेबाज के एल राहुल तथा काईल मेयर्स ने पहले विकेट के लिए 53 रन जोड़े| जिसमें केएल राहुल ने 56 गेंद में 74 रन बनाए| जिसमें उनके द्वारा लगाए गए 8 चौके और 1 छक्का शामिल हैं| काईल मेयर्स ने 23 गेंद में 29 रन की पारी खेली| उन्होंने 1 चौका और 3 छक्के लगाए| कुणाल पांड्या ने 18 तथा मार्क स्टोइनिस ने 15 रन का योगदान दिया| लखनऊ के लिए केवल कप्तान के एल राहुल ही पंजाब के गेंदबाजों का सामना कर पाए| जिससे टीम सम्मान जनक स्कोर बनाने में सफल हो सकी|

पंजाब के गेंदबाज सेम कुर्रन ने 3 तथा रबादा ने 2 विकेट हासिल किये जबकि अर्शदीप सिंह, हरप्रीत बरार तथा सिकंदर रज़ा को एक एक विकेट मिला|

सिकंदर रजा का हरफनमौला प्रदर्शन

जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की शुरुआत अच्छी नहीं रही| उसके सलामी बल्लेबाज अथर्व ताडे बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए| जबकि अभी टीम का खाता भी नहीं खुल पाया था| मेथ्यु शार्ट तथा हरप्रीत सिंह भाटिया ने पारी को आगे बढ़ाया| मैथ्यू शार्ट ने 5 चौके और 1 छक्के के साथ 22 गेंद में 34 रन बनाए| हरप्रीत सिंह भाटिया ने 22 गेंद में 22 रन की पारी खेली| सिकंदर रजा ने 41 गेंद में 57 रन की अर्धशतकीय पारी खेली| उन्होंने 4 चौके और 3 छक्के लगाए| शाहरुख़ खान 10 गेंद में 23 रन बनाकर नाबाद रहे| उन्होंने 1 चौका और 2 छक्के लगाए|

लखनऊ के गेंदबाज युद्धवीर सिंह चरक, मार्क बुड तथा रवि बिश्नोई ने दो दो विकेट झटके जबकि कृष्णप्पा गौतम तथा कुणाल पांड्या को एक एक विकेट मिला| सिकंदर रजा को उनके ऑल राउंडर प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ़ द मैच के ख़िताब से नवाज़ा गया|

IPL 2023: विराट कोहली का अर्धशतक, बेंगलुरु ने दिल्ली को 23 रन से हराया