IPL 2023: हाई स्कोरिंग मैच में लखनऊ ने पंजाब को 56 रन से हराया

IPL 2023 38th MATCH LSG vs PBKS: आईपीएल 2023 का 38वां मैच लखनऊ सुपरजाइंट्स तथा पंजाब किंग्स के बीच पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम मोहाली में खेला गया। पंजाब किंग्स की टीम ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 257 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में पंजाब किंग्स की टीम 19.5 ओवर में 201 रन बनाकर आउट हो गई। मार्क स्टोइनिस को हरफनमौला प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच के खिताब से सम्मानित किया गया।

लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम ने 8 मैचों में अपना 5वां मैच जीतकर 10 अंक प्राप्त किए और अंक तालिका में दूसरे स्थान पर बनी हुई है, जबकि पंजाब किंग्स ने 8 में चार मैच जीतकर कुल 8 अंक प्राप्त किए हैं और वह अंक तालिका में छठे स्थान पर है।

मार्क स्टोइनिस ने बनाए 72 रन 

पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपरजाइंट्स के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल जल्द ही पवेलियन लौट गए। उन्होंने 9 गेंद में 12 रन बनाए। जिसमें 1 चौका और एक छक्का लगाया। दूसरे सलामी बल्लेबाज काईल मेयर्स ने 24 गेंद में 54 रन की पारी खेली। उन्होंने 7 चौके और 4 छक्के लगाए। आयुष बदौनी ने 24 गेंद में 43 रन बनाए। जिसमें उन्होंने 3 चौके और 3 छक्के लगाए। मार्क स्टोइनिस ने 40 गेंद में 72 रन की अर्धशतकीय पारी खेली, इस दौरान उनके बल्ले से छह चौके और 5 छक्के निकले। निकोलस पूरन ने आते ही गेंदबाजों की धुनाई शुरू कर दी, उन्होंने 19 गेंद में 45 रन का योगदान दिया। इस दौरान उन्होंने सात चौके और एक छक्का लगाया।

पंजाब किंग्स के गेंदबाज कैगिसो रबाडा ने 2 विकेट हासिल किए। अर्शदीप सिंह, सेम कुर्रन तथा लिविंगस्टोन को एक-एक विकेट मिला।

अथर्व ताड़े ने बनाया शानदार शतक

जबाव में बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम के सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह तथा कप्तान शिखर धवन सस्ते में आउट होकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद अथर्व ताड़े ने 36 गेंद में 66 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 8 चौके और 2 छक्के लगाए। सिकंदर रजा ने 22 गेंद में 36 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 4 चौके और एक छक्का लगाया। लियाम लिविंगस्टोन ने 14 गेंद में 23 रन, सेम कुर्रन ने 11 गेंद में 21 रन तथा जितेश शर्मा ने 10 गेंद में 24 रन का योगदान दिया। पंजाब किंग्स ने अपने आखिरी चार विकेट 9 रन के अंतराल पर गवां दिए।

लखनऊ सुपरजाइंट्स के गेंदबाज यश ठाकुर ने चार तथा नवीन उल हक ने 3 विकेट हासिल किए। इसके अलावा रवि वश्नोई ने दो तथा मार्क स्टोइनिस ने 1 विकेट लेने में सफलता हासिल की।

राजस्थान ने चेन्नई को 32 रन से हराया, यशस्वी जायसवाल बने मैन ऑफ द मैच