धूमधाम से मनाया जा रहा है गणेश महोत्सव, भजन संध्या का आयोजन

Ganesh Mahotsav: इस समय पूरे देश भर में गणेश महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है| गणेश चतुर्थी के अवसर पर घरो व पंडालों के अलावा मंदिरों में गणेश प्रतिमा की स्थापना कर विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की जा रही है| 24 सितम्बर को गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया जायेगा| जनपद अमरोहा के गांव ढवारसी में प्राचीन शिव मंदिर पर गणेश स्थापना के तीसरे दिन भजन संध्या का आयोजन किया गया| जिसमें बुलंदशहर तथा गाजियाबाद के कलाकारों द्वारा भगवन गणेश के भजन प्रस्तुत किये गए| भजन सुनकर सभी भक्तजन मंत्रमुग्ध हो गए| जय जय गणेश काटो कलेश तथा गणेश वंदना पर सभी श्रद्धालु जमकर थिरके|

गणेश चतुर्थी हिन्दुओं का एक प्रमुख त्योहार है। यह त्योहार भारत के विभिन्न भागों में मनाया जाता है, किन्तु महाराष्ट्र व कर्नाटक में बडी़ धूमधाम से मनाया जाता है। पुराणों के अनुसार इसी दिन गणेश जी का जन्म हुआ था।गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश जी की विशेष पूजा की जाती है।

19 सितंबर को निकली थी शोभायात्रा

गणेश महोत्सव से शुरू हो गया है। चारों ओर गणेश चतुर्थी की धूम है। गणपति बप्पा मोरया के जयकारे गूंज रहे हैं। हर कोई भगवान गणेश की भक्ति में डूबा नजर आ रहा है। पंडालों एवं मंदिरों के अलावा घरों में विघ्नहर्ता विराजमान हो चुके हैं| प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी गणेश चतुर्थी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है| ढवारसी में गणपति सेवा समिति द्वारा 10वां गणेश महोत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है।

मंगलवार की दोपहर दो बजे बिजली घर स्थित शिव मंदिर पर गणेश जी का पूजन किया गया। इसके बाद भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा बिजली उप केंद्र स्थित शिव मंदिर से प्रारंभ होकर मुख्य बस स्टैंड, सरस्वती शिशु मंदिर, पुलिस चौकी, होली चौक व प्रथमा बैंक होते हुए मोहल्ला महादेव स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर पहुंचकर सम्पन्न हुई। जहां गणेश प्रतिमा की विधि विधान द्वारा स्थापना की गई। 24 सितम्बर को पौरारा गंगाघाट पर मूर्ति विसर्जन किया जाएगा।