Bollywood: मि. इंडिया के लिए अनिल कपूर नहीं ये सुपरस्टार था पहली पसंद

Bollywood News: शेखर कपूर द्वारा निर्देशित फिल्म मि. इंडिया 1987 में रिलीज हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था। यह फिल्म उस साल की बड़े बजट में बनी एक सुपरहिट फिल्म साबित हुई थी। अनिल कपूर और श्रीदेवी ने मुख्य भूमिका अदा की थी। जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। फिल्म के गाने भी बहुत पॉपुलर हुए थे। फिल्म की अनोखी कहानी को देखने के लिए सिनेमाघरों में दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ रही थी।

श्रीलंका ने बांग्लादेश को पांच विकेट से हराया, मथिशा पथिराना ने झटके चार विकेट

बजट से करीब तीन गुना अधिक कमाई करके इस फिल्म ने इतिहास रच किया था। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि अनिल कपूर इस फिल्म के लिए पहली पसंद नहीं थे। मि. इंडिया की कहानी को उस समय के सुपरस्टार को दिमाग में रखकर लिखा गया था। चलिए पहले फिल्म की कहानी की बात कर लेते हैं।

अनिल कपूर ने इस फिल्म में एक ऐसे सुपर हीरो का किरदार निभाया था, जो एक घड़ी को कलाई पर बांधते ही गायब हो जाता है, लेकिन लाल लाइट में वह नजर आने लगता है। फिल्म में अमरीश पुरी खूंखार विलेन मोगैंबो की भूमिका में नजर आए थे। उनके एक डायलॉग ने तो इतिहास रच दिया था। उनका डायलॉग था मोगैंबो खुश हुआ। जिसे आज भी याद किया जाता है।

बहनों ने भाई की कलाई पर बांधी राखी, हर्षोल्लास के साथ मनाया रक्षाबंधन का त्योहार 

फिल्म के प्रोड्यूसर और अनिल कपूर के बड़े भाई बोनी कपूर ने बताया कि इस फिल्म की कहानी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के लिए लिखी गई थी। लेकिन उन्होंने किसी वजह से फिल्म करने से मना कर दिया। इसके बाद अनिल कपूर को साइन कर फिल्म बनाई गई और यह ब्लॉकबस्टर साबित हुई।