संस्कृति उत्सव में कलाकारों ने ढोलक और गिटार से मन मोहा

AMROHA NEWS: उत्तर प्रदेश पर्व हमारी संस्कृति-हमारी पहचान के तहत आयोजित संस्कृति उत्सव में जनपद भर के कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर समां बांध दिया। अमरोहा नगर पालिका के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी राजेश कुमार त्यागी, सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्र, डीडीओ सरिता द्विवेदी और जिला संयोजक संस्कृति उत्सव डॉ. दीपक अग्रवाल ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर और पुष्प अर्पित कर किया। बीएसए मोनिका, एओ बेसिक शिक्षा डॉ. अनुराग द्विवेदी और प्रथमा बैंक के प्रबंधक मनोनीत सैनी ने भी पुष्प अर्पित किए। प्रेरक भारद्वाज और अनुग्रह भारद्वाज ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। इसके बाद विधिवत रूप से प्रयोगिताओं का शुभारंभ हुआ।

  • शास्त्रीय गायन में ऐश्वर्य प्रभा ने पहला, अनुग्रह भारद्वाज ने दूसरा, ध्रुवी श्रीवास्तव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
  • गजल गायन में ताजदार ने पहला, मो. अली ने दूसरा, अली वफा ने तीसरा स्थान हसिल किया।
  • बांसुरी में सार्थक गोस्वामी ने पहला, हिम्रादी ने दूसरा, सुंदरम शर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

UP BOARD EXAM 2024 यूपी बोर्ड परीक्षा से जुड़ा नया अपडेट आया सामने

देशभक्ति गीत प्रतियोगिता में शालिनी आर्या रहीं प्रथम

  • देशभक्ति गीत प्रतियोगिता में शालिनी आर्या ने प्रथम, पूजा रवि ने दूसरा तथा त्रिवेणी चौहान ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
  • भजन गायन में योगिता गोले ने प्रथम, अनूप सिंह ने दूसरा तथा दीपक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
  • लोकगीत में हरिओम त्रिवेदी ने पहला, भीष्म ने दूसरा व शरद ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
  • कथक एकल में अरुणिमा सिंह प्रथम, वर्तिका त्रिवेदी द्वितीय तथा सिद्धि तीसरे स्थान पर रहीं।

लोकनृत्य में टिंवकल सिंह ने बाजी मारी

  • हारमोनियम में उमेश चंद प्रथम, नंदिनी सक्सेना द्वितीय व चंद्रभान तृतीय रहे।
  • ढोलक में नितीश कुमार ने पहला, श्यामलाल ने दूसरा तथा
  • तबला में प्रेरक भारद्वाज ने पहला, दक्ष अग्रवाल ने दूसरा तथा जतिन राज ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
  • गिटार में ऋषभ माहेश्वरी ने पहला, अनन्या शर्मा ने दूसरा स्थान हासिल किया।
  • लोकनृत्य में टिंवकल सिंह प्रथम स्थान तथा नाटक में चारू वर्मा ने पहला, कामिनी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

विजेताओं को प्रमाण पत्र और मोमैंटो

  • प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विजेताओं को सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्र ने प्रमाण पत्र और मोमैंटो प्रदान किया।
  • अन्य सभी प्रतिभागियों को भी प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
  • जिला संयोजक डॉ. दीपक अग्रवाल ने बताया कि प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी विजेता
  • मुरादाबाद में 10 से 15 जनवरी के बीच होने वाली मंडलीय प्रतियोगिता में शिरकत करेंगे।
  • निर्णायक मंडल में शशि त्यागी, डॉ. रमा रस्तोगी और ममता दलेला शामिल रहीें।
  • संचालन डॉ. यतींद्र कटारिया ने किया।

इस मौके पर नगर पालिका अधिशासी अधिकारी डॉ. बृजेश कुमार, तहसीलदार हेमंत गुप्ता, महिला कल्याण अधिकारी सत्यमा, दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी शिखा शर्मा, जिला सूचना अधिकारी सुभाष चंद, विपुल अग्रवाल, दीप कुमार गिरि, तनिश कुमार गिरि, सतेंद्र सिंह, योगेश कुमार, शाहनवाज खान सैफी, योगेश कुमार गोला आदि मौजूद रहे।