यशस्वी जयसवाल ने ठोका शतक, मुंबई ने राजस्थान को 6 विकेट से हराया

IPL 2023 42nd MATCH RR vs MI: आईपीएल 2023 का 42वां मैच राजस्थान रॉयल्स तथा मुंबई इंडियंस के बीच बानखेड़े स्टेडियम मुंबई में खेला गया। राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 212 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल ने शानदार शतक बनाया। जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम ने 19.3 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 214 रन बनाकर मैच जीत लिया। यशस्वी जायसवाल को उनकी शानदार शतकीय पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

मुंबई इंडियंस ने अब तक आठ मैच खेले हैं, जिसमें उसे 4 में हार और 4 में जीत मिली है। वह 8 अंकों के साथ अंक तालिका में 7वें स्थान पर है। जबकि राजस्थान रॉयल्स को 9 मैचों में 5 जीत तथा चार बार हार का सामना करना पड़ा है। वह 10 अंकों के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है।

यशस्वी जायसवाल ने खेली शतकीय पारी

राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहले विकेट के लिए 72 रन जोड़े। जिसमें यशस्वी जायसवाल ने 62 गेंदों में शानदार 124 रन की पारी खेली। जिसमें उन्होंने 16 चौके और 8 छक्के लगाए। जॉस बटलर ने 2 चौके और 1 छक्के के साथ 19 गेंद में 18 रन बनाए। संजू सैमसन ने 14 तथा जेसन होल्डर ने 11 रन का योगदान दिया।

मुंबई इंडियंस के गेंदबाज अरशद खान ने तीन तथा पीयूष चावला ने दो विकेट हासिल किए। जोफ्रा आर्चर तथा रिली मेरेडिथ को एक-एक विकेट मिला।

सूर्यकुमार यादव ने बनाया अर्धशतक

जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम के सलामी बल्लेबाज तथा कप्तान रोहित शर्मा 3 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गए। ईशान किशन ने 23 गेंदों में 28 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 4 चौके लगाए। कैमरून ग्रीन ने 26 गेंद में 44 रन की पारी खेली, इस दौरान उनके बल्ले से 4 चौके और 2 छक्के निकले। सूर्यकुमार यादव ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 29 गेंद में 55 रन बनाए, जिसमें उनके द्वारा लगाए गए 8 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। तिलक वर्मा ने 21 गेंद में 29 तथा टीम डेविड ने 14 गेंद में 45 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। टिम डेविड ने 2 चौके और 5 छक्के लगाए और टीम को जीत दिलाई।

राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने 2 विकेट हासिल किए। ट्रेंट बोल्ट तथा संदीप शर्मा को एक-एक विकेट मिला।

IPL PBKS vs CSK: पंजाब की चेन्नई पर रोमांचक जीत, डेवन कोनवे शतक से चूके