Wheat Rate 2024: गेहूं करेगा किसानों को मालामाल, जानें कितना बढ़ा रेट

Wheat Rate: गेहूं विश्व की प्रमुख खाद्यान्न फसल है, जिसकी खेती विश्व भर में की जाती है। नॉरमन बोरलॉग ने मैक्सिको की सबसे अच्छी क़िस्म के साथ संकरण कर एक नई किस्म निकाली। भारत में अनाज की उपज बढ़ाने की सख़्त जरूरत थी, जिसके चलते भारत को बोरलॉग और गेहूं की नोरिन किस्म का पता चला। गेहूं (ट्रिटिकम जाति) विश्वव्यापी महत्व की फसल है। यह फसल अलग-अलग वातावरण में उगाई जा सकती है। यह लाखों लोगों का मुख्य खाद्य है। विश्व में कुल कृषि भूमि के लगभग छठे भाग पर गेहूं की खेती की जाती है। एशिया में मुख्य रूप से धान की खेती की जाती है। गेहूं विश्व के सभी प्रायद्वीपों में उगाया जाता है।

  • माना जाता है कि आर्य भारत में गेहूं के दाने लाए थे, तभी से इसे भारत में उगाया जा रहा है।
  • प्राचीन चीन के अभिलेखों से पता चलता है कि यह 2700 ईसा पूर्व वहां तैयार किया गया था।
  • पाषाण युग के आरंभ से ही मिस्रवासियों और स्विट्जरलैंड के निवासियों को भी इसके बारे में पता था।

16th Instalment: किसानों के लिए खुशखबरी आसानी से मिलेगी 16वीं किस्त

गेहूं की खेती सबसे पहले फर्टाइल क्रीसेंट में की गई

लगभग 10,000 ईसा पूर्व से गेहूं का इतिहास कृषि के इतिहास का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसा माना जाता है कि इसकी खेती सबसे पहले फर्टाइल क्रीसेंट में की गई थी, जो मध्य पूर्व का एक क्षेत्र है। यह क्षेत्र जॉर्डन फिलिस्तीन और लेबनान से लेकर सीरिया, तुर्की, इराक और ईरान तक फैला हुआ है। भारत में उत्तरप्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और बिहार प्रमुख गेहूं उत्पादक राज्य हैं ।

  • भारत में पिछले वर्ष की तुलना में 60.71 लाख टन अधिक पैदावार हुई है।
  • देश में गेहूं का उत्‍पादन (रिकॉर्ड) 1127.43 लाख टन अनुमानित है,
  • जो पिछले वर्ष के उत्पादन की तुलना में 50.01 लाख टन अधिक है।
  • वर्ष 2022-23 के दौरान देश में मक्का का उत्‍पादन रिकॉर्ड 359.13 लाख टन अनुमानित है,
  • जो पिछले वर्ष के उत्पादन की तुलना में 21.83 लाख टन अधिक है।

विश्व में गेहूं उत्पादन में चीन शीर्ष पर

  • चीन विश्व में Wheat उत्पादन में शीर्ष देश है।
  • 2020 तक चीन में इसका उत्पादन 134,250 हजार टन था
  • जो दुनिया के गेहूं उत्पादन का 20.65% हिस्सा है।
  • शीर्ष 5 देश भारत, रूस, संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा ) में इसका 63.43% हिस्सा है।

भारत ने गेहूं के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया है। ऐसा करने वाला वह पहला देश बन गया है, क्योंकि इस साल रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण अनाज की कीमत में वृद्धि हुई है। युद्ध के कारण इसकी कीमतों में भारी वृद्धि हुई है। रूस और यूक्रेन इस वस्तु के सबसे बड़े निर्यातक हैं।

भारत में Wheat की सालाना पैदावार 109.6 मिलियन टन

  • गेहूं उत्पादन करने वाले देशों की लिस्ट में चीन टॉप पर है और सालाना 136.9 मिलिटन टन पैदा करता है।
  • दूसरे स्थान पर भारत है, यहां इसकी सालाना पैदावार 109.6 मिलियन टन है।
  • इसके बाद रूस 76.1 मिलियन टन, यूएसए 44.8 मिलियन टन और फ्रांस 36.5 मिलियन टन का नंबर आता है।
  • गेहूं का समर्थन मूल्य 2024-25 विपणन सत्र के लिए 2,275 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है,
  • जबकि यह 2023-24 में 2,125 रुपये प्रति क्विंटल था।

जैसा कि आप जानते हैं कि भारत Wheat उत्पादन में विश्व में दूसरे स्थान पर है ,लेकिन क्या आप जानते हैं कि देश का एक ऐसा राज्य भी है, जहां इसकी की खेती करना संभव नहीं है। हम आपको बता दें कि तमिलनाडु में गेहूं की खेती करना संभव नहीं है। यह इसकी जलवायु परिस्थितियों के कारण है। जहां तापमान गेहूं की आवश्यकता के स्तर तक नहीं गिरता है।