आखिर क्या हुआ था तुनीषा शर्मा के साथ

BOLLYWOOD NEWS: सुशांत सिंह राजपूत के बाद एक और बॉलीवुड एक्ट्रेस ने सुसाइड कर लिया है। जिनका नाम तुनीषा शर्मा है। तुनीषा शर्मा एक एक्ट्रेस थी, जिनको भिन्न-भिन्न टीवी सीरियल्स तथा मूवीज में देखा गया था। तुनीषा शर्मा एक 20 वर्षीय अभिनेत्री थी। जिन्होंने 24 दिसंबर 2022 को फंदे से लटककर सुसाइड कर लिया है। मृतक अभिनेत्री ने अलीबाबा नामक सीरियल की शूटिंग करते समय सुसाइड किया है। कहा जा रहा है कि जब सभी लोग शूटिंग में व्यस्त थे, उस समय पर अभिनेत्री ने करीब डेढ़ घंटे का ब्रेक लिया था।

जब बहुत देर तक अपने मेकअप रूम से बाहर नहीं आई, तब उन्हें बुलाने के लिए एक व्यक्ति को भेजा गया। किंतु जब उसने मेकअप रूम में कदम रखा तब देखा कि तुनीषा शर्मा फंदे पर झूल रही थी। यह बात उसने बाहर आकर क्रु मेंबर्स तथा सेट पर उपस्थित अथॉरिटी को बताई। आनन-फानन में तुनीषा को हॉस्पिटल भेजा गया। जहां उन्हें चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

आखिर क्या हुआ था तुनीषा शर्मा के साथ

कौन है शक के दायरे में

मृतक अभिनेत्री की माता ने पुलिस स्टेशन में एफ आई आर दर्ज कराई। जिसमें मृतक अभिनेत्री के को स्टार सुजान खान पर मौत के आरोप लगाए हैं। सुजान खान एक 27 वर्षीय एक्टर हैं जोकि मृतक अभिनेत्री तुनीषा शर्मा के साथ अलीबाबा नाम के एक धारावाहिक में काम कर रहा था। अलीबाबा नामक इस सीरियल में मृतक अभिनेत्री तुनीषा शर्मा तथा सुजान खान मुख्य भूमिका में थे।

सुजान खान का तुनीषा शर्मा से क्या था संबंध

एसीपी चंद्रकांत जाधव मुंबई पुलिस के अनुसार तुनीषा शर्मा तथा सुजान खान के बीच 15 दिन पहले ब्रेकअप हो चुका था। ब्रेकअप 15 दिन पहले हुआ था तो इसका मतलब यह है कि इन दोनों के बीच जरूर कोई रिलेशनशिप रही होगी।

किस कारण से अभिनेत्री ने की आत्महत्या

ऐसा माना जा रहा है कि तुनीषा शर्मा ने इसलिए आत्महत्या की है क्योंकि सुजान खान तथा तुनीषा शर्मा के बीच ब्रेकअप हो गया था। जिसका प्रभाव अभिनेत्री पर बहुत ज्यादा पड़ा। इसी की वजह से अभिनेत्री डिप्रेशन में चली गई थी (ऐसा तुनीषा की अन्य को स्टार ने भी दावा किया है) डिप्रेशन से जूझते हुए अभिनेत्री ने यह कदम उठाया।