दिल्ली पहुंची राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा, हुआ कुछ अजीब

BHARAT JODO YATRA: शनिवार की सुबह राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली में बड़ी धूमधाम से निकली है। राहुल गांधी की माता सोनिया गांधी कांग्रेस की जनरल सेक्रेटरी प्रियंका गांधी वाड्रा तथा रॉबर्ट वाड्रा भी इस भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए। राहुल गांधी ने दिन के अंत में रैली को संबोधित भी किया। जिसमें कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं नेता राहुल गांधी ने कहा कि इस यात्रा में सभी समाज के लोग शामिल हुए हैं, किंतु इस यात्रा में किसी को किसी से नफरत नहीं हुई और ना ही किसी ने भी नफरत फैलाने का प्रयास किया है।

बीजेपी पर बोला राहुल गांधी ने हमला

यात्रा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि यह सरकार लोगों को आपस में लड़ाने का कार्य करती है। इस सरकार ने धर्म से धर्म को लड़ा कर उनके बीच बहुत गहरी खाई बना दी है। जिसे भर पाना काफी मुश्किल है। इनका काम है इस देश में नफरत फैलाना, इसी के आधार पर ही इनकी राजनीति चलती है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने यह भी कहा कि यह सरकार अंबानी, अडानी की है। इसका आम लोगों से कोई संबंध नहीं है। यह केवल देश के चंद लोगों को को ही फायदा पहुंचा रही है।

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे भी बीजेपी पर हुए हमलावर

कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा है कि बीजेपी वाले इस समय भारत जोड़ो यात्रा को देखकर डर गए हैं। खड़गे ने यह भी कहा है कि बीजेपी इस यात्रा को रुकवाने के लिए हर तरह का प्रयास कर रही है और अभी तो बीजेपी वालों ने एक नया पैंतरा अपनाया है।

कांग्रेस के अध्यक्ष खड़गे ने कहा है कि बीजेपी ने यात्रा को रुकवाने के लिए कोरोना का बहाना लिया है, किंतु अब हम जानते हैं कि कोरोना वायरस अब कहीं नहीं बचा है। यह केवल भारत जोड़ो यात्रा को रोकने की एक नाकाम साजिश है।