UP CANE: गन्ना क्रय केंद्र पर जब अचानक पहुंच गए जिलाधिकारी गन्ना…..

UP CANE: जिलाधिकारी राजेश कुमार त्यागी ने मुख्य विकास अधिकारी अश्वनी कुमार मिश्र के साथ तहसील नौगांवा के गन्ना क्रय केंद्र खेड़का का औचक निरीक्षण किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने पूरे केन्द्र का भ्रमण किया। आवश्यक बिंदुओं पर ड्यूटी पर तैनात क्रय केंद्र प्रभारी से जानकारी ली। तौल माप रजिस्टर तथा गन्ना पर्ची को देखा। जिलाधिकारी ने अपने सामने इलेक्ट्रिक कांटे पर वाट रखवा कर कांटे की जांच की। गन्ना लदे ट्रैक्टर ट्रिपलर का वजन कराकर भी कांटे का परीक्षण किया गया। उन्होनें पहले ट्रैक्टर का वजन कराया तत्पश्चात गन्ना लदे ट्रैक्टर ट्रिपलर व वाट रखकर घटतौली की सत्यता का परीक्षण किया गया।

एक दिन में कितनी तौल की जाती है। वर्तमान दिन में कितनी तौल की गई, कितने किसानों का गन्ना आज तुलवाया गया सहित विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी प्राप्त की। इसके बाद गन्ना रजिस्टरों का अवलोकन किया।

 

 

CLICK HERE:- UPP BHARTI: यूपी पुलिस भर्ती के लिए ये है आवेदन प्रक्रिया

घटतौली की शिकायत पर होगी कठोर कार्रवाई

  • जिलाधिकारी ने ड्यूटी पर तैनात क्रय केंद्र प्रभारी को निर्देशित करते हुए कहा कि
  • किसी भी स्थिति में घटतौली की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए।
  • गन्ना क्रय केंद्र पर घटतौली की शिकायत मिली तो किसी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और कठोर कार्रवाई की जाएगी।
  • इसके आलावा क्रय केंद्र प्रभारी को निलंबित कर दिया जाएगा।
  • केंद्र पर किसानों को तौल संबंधित किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए।
  • क्रय केंद्र पर किसानों के साथ सहानुभूति पूर्ण व्यवहार किया जाए।
  • इसके आलावा उन्हें उचित सुविधा क्रय केन्द्र पर दी जाएं।
  • क्रय केंद्र खुलने का जो समय निर्धारित है, उस समय तक रहकर किसानों का गन्ना क्रय किया जाए।
  • तौल के अभाव में किसी भी किसान को परेशान न होना पड़े।
  • गन्ना क्रय केंद्र पर जिलाधिकारी के अचानक पहुंचने पर जहां क्रय केंद्र कर्मचारियों में खलबली मच गई तो
  • वहीं गन्ना किसानों ने जिलाधिकारी के इस तरह किसानो के प्रति प्रतिबद्धता दिखने के लिए प्रशंसा की।