Science Model: विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने प्रस्तुत किए शानदार मॉडल

SCIENCE MODEL IN SCHOOL:  किसी भी वस्तु के बारे में जानकारी ग्रहण करना और जानकारी को सही तरीके से लागू करना एवं किसी भी वस्तु का सही अवलोकन करना तथा उसका विश्लेषण करना ही विज्ञान है। विज्ञान प्रदर्शनी विज्ञान और समाज का एक इंटरफेस है। इससे विज्ञान के बारे में जागरूकता पैदा करने के साथ-साथ छात्रों में उत्साह पैदा करने में योगदान मिलता है। विज्ञान के अद्भुत आविष्कारों ने हमारे जीवन को बहुत सरल बना दिया है। विज्ञान की ही देन है कि हम रात के अंधेरे को बिजली की रोशनी से दूर कर देते हैं जिससे रात में भी हमे उजाले की कमी का पता नहीं चलता है। विज्ञान के कारण यातायात के साधनों से आज यात्रा करना अधिक सुविधाजनक हो गया है।

Click Here:- UPP BHARTI: यूपी पुलिस भर्ती के लिए ये है आवेदन प्रक्रिया

वेदांता ग्लोबल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

वेदांता ग्लोबल स्कूल ढवारसी में विज्ञान प्रदर्शनी और कला संस्कृति प्रदर्शनी का आयोजन किया। जिसका शुभारंभ आदमपुर थानाध्यक्ष निशांत राठी ने किया। बच्चों ने तरह तरह के विज्ञान मॉडल तथा कला के मॉडल पेश किए। कार्यक्रम में ढवारसी चौकी इंचार्ज बलवान सिंह, प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक के प्रबंधक हरीश कुमार, प्रधानाचार्य राखी शर्मा, प्रबंधक अरुण त्यागी, विवेक कुमार, शेखर त्यागी, अमित कुमार, हुकम सिंह, महेश त्यागी, विक्रांत सिंह, अजीता संतोष, दिव्यांशी, तनु आदि मौजूद रहे।

विज्ञान मानव का निष्ठावान सेवक: निशांत राठी

  • थाना अध्यक्ष निशांत राठी ने कहा कि विज्ञान ने मनुष्य को दुखों से छुटकारा दिलाने,
  • उसकी अज्ञानता को दूर भगाने व उसकी मुश्किलों को कम करने में सार्थक भूमिका निभाई है।
  • विज्ञान मानव का निष्ठावान सेवक है।
  • घर हो चाहे खेत या कारखाना जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में विज्ञान हमारी सहायता करता है।
  • स्कूल की प्रधानाचार्य राखी शर्मा ने कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य
  • छात्रों को उनके रचनात्मक विचारों को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करना है।