यूपी बोर्ड का परीक्षा शेड्यूल जारी, 22 फरवरी से शुरू होंगी बोर्ड परीक्षाएं

UP BOARD EXAM 2024: यूपी बोर्ड ने 2024 के लिए 10वीं और 12वीं का परीक्षा शेड्यूल जारी कर दिया है| बोर्ड परीक्षाएं 22 फरवरी 2024 से शुरु होंगी तथा 9 मार्च तक चलेंगी| इस बार 10वीं में 29 लाख 47 हजार 324 परीक्षार्थी शामिल होंगें जबकि 12वीं में 25 लाख 60 हजार 882 परीक्षार्थी शामिल होंगें| यह जानकारी बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने दी है|

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 7 दिसंबर को यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया है। जारी डेट शीट के अनुसार परीक्षाएं 22 फरवरी 2024 से 9 मार्च तक दो पालियों में आयोजित की जाएंगी। पहली पाली सुबह 8.30 बजे से 11.45 बजे तक जबकि दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक आयोजित की जाएगी।

ई-श्रम योजना में क्या लाभ मिलने वाला है, यहां देखें पूरी डिटेल्स

55 लाख 8 हजार 206 विद्यार्थियों का पंजीकरण

यूपी बोर्ड के सचिव दिब्यकांत शुक्ल ने जानकारी देते हुए बताया कि साल 2024 की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में 55 लाख 8 हजार 206 विद्यार्थियों का पंजीकरण हुआ है| हाईस्कूल में 29 लाख 47 हजार 324 परीक्षार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है तथा इंटरमीडिएट में कुल 25 लाख 60 हजार 882 परीक्षार्थीयों ने रजिस्ट्रेशन कराया है| जबकि पिछले साल हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में कुल 58 लाख 84 हजार 634 परीक्षार्थियों का पंजीकरण हुआ था|

लोकसभा चुनाव की अधिसूचना 9 मार्च के बाद

ऐसा माना जा रहा कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बोर्ड ने 9 मार्च तक परीक्षाएं पूरी करने का शेड्यूल जारी किया है| यूपी बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम जारी होने से यह उम्मीद जताई जा रही है कि लोकसभा चुनाव की अधिसूचना 9 मार्च के बाद ही जारी होगी| पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में 3 लाख 76 हजार 428 परीक्षार्थी घट गए हैं|

यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in

जो भी छात्र इस परीक्षा के में शामिल हो रहे हैं, वह यूपी बोर्ड (UP Board) की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर पूरी जानकारी कर सकते हैं| परीक्षाएं कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में आयोजित की जाएगी| केंद्रों की निगरानी सीसीटीवी कैमरे से होगी|

यामाहा बाइक की ये हैं सबसे शानदार खूबियां, जानकर रह जायेंगे हैरान