रफ्तार पकड़ रही तू झूठी मैं मक्कार, 100 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म

TU JHOOTHI MAIN MAKKAR: होली के अवसर पर रिलीज हुई रणवीर कपूर और ॠद्धा कपूर की फिल्म तू झूठी मैं मक्कार की रफ्तार तेज होती दिख रही है। फिल्म जल्द ही सौ करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है। जिसके बाद इस फिल्म को हिट लिस्ट में शामिल कर दिया जाएगा। फिल्म का निर्देशन लव रंजन ने किया है, जो इससे पहले कई हिट फिल्म दे चुके हैं। इस फिल्म के रिलीज से पहले ही इसके ट्रेलर को काफी पसंद किया गया था। जिसके बाद उम्मीद लगाई जा रही थी कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएगी।

फिल्म को 8 मार्च 2023 को होली के दिन रिलीज किया गया था। ओपनिंग डे पर मिली एडवांस बुकिंग से अनुमान लगाया जा रहा था कि फिल्म अच्छा प्रदर्शन करने जा रही है। रिलीज के पहले दिन ही फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई की। हालांकि, इसके बाद थोड़ी गिरावट देखने को मिली। लेकिन, शनिवार और रविवार को फिल्म ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली। जिस तरह से फिल्म कमाई कर रही है, उससे यह अनुमान लगाया जा सकता है कि यह जल्द ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।

फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने में सफल रही

तू झूठी मैं मक्कार फिल्म में रणवीर कपूर और श्रद्धा कपूर पहली बार एक साथ नजर आ रहे हैं। फिल्म में उनके अभिनय को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। अभी तक यह फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने में सफल रही है। रणवीर और श्रद्धा की फिल्म तू झूठी मैं मक्कार ने रिलीज के पहले दिन बुधवार को 15.73 करोड़, गुरुवार को 10.34 करोड़, शुक्रवार को 10.52 करोड़ तथा शनिवार को 16.57 करोड़ रुपए की कमाई की। एक रिपोर्ट के अनुसार रविवार को फिल्म ने 17.50 करोड़ रुपए की कमाई कर कुल 70.66 करोड़ का कारोबार कर लिया है।

फिल्म को मिल रहा अच्छा रेस्पांस

श्रद्धा कपूर करीब 3 साल बाद तू झूठी मैं मक्कार फिल्म से बड़े पर्दे पर वापसी कर रहीं हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर व श्रद्धा कपूर द्वारा किए गए अभिनय को काफी सराहना मिल रही है। फिल्म समीक्षकों का मानना है कि जिस तरह से फिल्म को अभी तक अच्छा रिस्पांस मिला है, उससे अनुमान लगाया जा सकता है कि पहले वीकेंड में फिल्म ताबड़तोड़ कमाई करने में सफल हो जाएगी।

साल 2023 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली शाहरुख खान की फिल्म पठान 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी। इस फिल्म में शाहरुख खान के अलावा जॉन अब्राहम तथा दीपिका पादुकोण ने भी अभिनय किया था। पठान फिल्म की कमाई की बात की जाए तो उसने अब तक वर्ल्ड वाइड 1000 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है। शाहरुख खान 4 साल बाद बड़े पर्दे पर लौटे हैं। पठान फिल्म में सलमान खान भी कैमियो करते नजर आए थे।

 

BOLLYWOOD: पठान को टक्कर देगी रणवीर-श्रद्धा की फिल्म तू झूठी मैं मक्कार