वृन्दावन में मुफ्त में ठहरने के लिए ये हैं प्रसिद्ध होटल और धर्मशालाएं

VRINDAVAN NEWS:  यदि आप वृंदावन घूमने जाने का प्रोग्राम बना रहे हैं तो वहां पर ठहरने के लिए कुछ चुनिंदा होटल और रेस्टोरेंट आदि की जानकारी होना अति आवश्यक है| आज हम आपको वृन्दावन के कुछ होटल व रेस्टोरेंट के बारे में बताते हैं, जहां से आप पैदल भी घूमकर प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन कर सकते हैं| वृन्दावन उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में स्थित है| यहां पर बांके बिहारी मंदिर, निधिवन, प्रेम मंदिर, लोटस टेम्पल तथा माँ वैष्णो देवी मंदिर आदि प्रसिद्ध स्थान हैं| जहां दर्शन के लिए रोजाना देश भर से हजारों श्रद्धालु आते हैं|

फोगला आश्रम

प्रेम मंदिर के पास स्थित फोगला आश्रम वृंदावन में ठहरने के लिए अच्छी जगह है| जानकारी करने पर पता चला कि आपको यहां पर लगभग 400 रुपये में कमरा मिल जाएगा| यहां से आप प्रेम मंदिर पैदल ही जा सकते हैं और पूरे दिन घूम सकते हैं| कुल मिलकर फोगला आश्रम ठहरने के लिहाज से एक बेहतर स्थान हो सकता है|

माता ऋतांबरी आश्रम

इस आश्रम में ठहरने के साथ-साथ आप भजन में भी शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा यहां आप अन्य धार्मिक कार्यक्रम में भी हिस्सा ले सकते हैं। इस आश्रम में समय समय पर लंगर का भी आयोजन होता है। अगर आप वृन्दावन में जा रहे हैं तो आप यहां ठहर सकते हैं।

श्री गोविंद धाम आश्रम

वृन्दावन में फ्री में ठहरने के लिए आप श्री गोविंद धाम आश्रम जा सकते हैं। यहां सबसे अधिक वृद्धजनों को ठहरने का मौका मिलता है। हालांकि, यहां ठहरने के लिए आपको गार्डनिंग, साफ-सफाई आदि कार्यों में हिस्सा लेना होता है।

बालाजी आश्रम

वृन्दावन में स्थित बालाजी आश्रम एक प्राचीन और प्रसिद्ध आश्रम है। इस आश्रम में मुफ्त योग, ध्यान आदि प्रोग्राम होते रहते हैं। आप इस आश्रम में एक वॉलियंटर के रूप में काम करते हुए आसानी से मुफ्त में ठहर सकते हैं। हालांकि, खाना खाने के लिए आपको पैसे देने पड़ सकते हैं, क्योंकि यहां सिर्फ ठहरने के लिए ही मुफ्त सुविधा है।