शिक्षक विधायक हरि सिंह ढिल्लो ने किया हॉट कुक्ड मील योजना का शुभारंभ

HOT COOKED MEAL YOJANA: शिक्षक विधायक हरि सिंह ढिल्लो व जिलाधिकारी ने विकास खंड अमरोहा के गांव मखदूमपुर में हॉट कुक्ड मील योजना का शुभारंभ किया| जिससे आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत 03 से 06 वर्ष के बच्चों को गर्म पका भोजन मिलेगा और स्वास्थ्य सुधरेगा| कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी राजेश कुमार त्यागी, शिक्षक विधायक हरि सिंह ढिल्लों, मुख्य विकास अधिकारी तथा दर्जा राज्य मंत्री ओमप्रकाश गोला द्वारा दीप प्रज्जवलन कर किया गया।

इस अवसर पर जनपद की हसनपुर, धनौरा तथा अमरोहा विकासखंड में 7 नए आंगनबाड़ी केंद्रों का लोकार्पण शिला पट्ट के माध्यम से किया गया। लखनऊ से प्रसारित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन को भी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से उपस्थित अधिकारियों आंगनवाड़ी कार्यकत्री द्वारा सुना गया।

पका पकाया भोजन मिलेगा

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि बहुत ही हर्ष का विषय है कि 3 से 6 वर्ष के बच्चे आंगनबाड़ी केंद्रों में पढ़ते थे और उन्हें अभी तक लड्डू और पंजीरी तक ही सीमित रखा जाता था| अब उनको पका पकाया भोजन मिलेगा। जिससे वह स्वस्थ रहेंगे और कुपोषण से भी मुक्ति पा सकेंगे। अब सरकार आंगनबाड़ी केंद्रों के सुदृढ़ीकरण के लिए पर्याप्त कार्य कर रही है। बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए उन्हें समय-समय पर टीके लगाए जा रहे हैं, आयरन की गोलियां बांटी जा रही हैं, महत्वपूर्ण दवाई वितरित की जा रही है| प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र में उत्तम शिक्षा व्यवस्था के साथ-साथ खेल की भी सुविधा प्रदान की जा रही है।

बच्चा स्वस्थ होगा तभी अच्छी शिक्षा ग्रहण करेगा

शिक्षक विधायक हरि सिंह ढिल्लों ने कहा कि प्रदेश में बच्चों के सुधार में आंगनबाड़ी केंद्रों का बहुत बड़ा योगदान है| उसको साकार करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार विशेष ध्यान दे रही है। आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां शिक्षा चिकित्सा की उत्तम व्यवस्था करती हैं| वह आंगनबाड़ी केंद्रों का मेरुदंड हैं| सरकार ने उन्हें मोबाइल भी प्रदान किया है| बच्चे की अच्छी शिक्षा तथा स्वास्थ्य के लिए सरकार प्रयासरत है, यदि बच्चा स्वस्थ होगा तभी अच्छी शिक्षा ग्रहण करेगा| सरकार ने आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों के लिए पका पकाया भोजन मौके पर उपलब्ध कराने की सुविधा दी है।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अश्विनी कुमार मिश्रा, परियोजना निदेशक अमरेंद्र प्रताप, उपनिदेशक कृषि, बाल विकास परियोजना अधिकारी, ब्लॉक प्रमुख अमरोहा गुरेन्द्र सिंह ढिल्लों, ग्राम प्रधान मखदूमपुर आदि मौजूद रहे|