दौड़ में सीमा, लंबी कूद में आदेश रहे अव्वल, जिलाधिकारी ने किया सम्मानित

RAJKIY POLYTECHNIC: राजकीय पॉलीटेक्निक कटाई जोया अमरोहा (संचालित राजकीय पॉलीटेक्निक सुतावली, अमरोहा) के संस्था प्रांगण में बुधवार को तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी राजेश कुमार त्यागी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। राजकीय पॉलीटेक्निक कटाई जोया के प्रधानाचार्य राजेश चन्द्रा तथा राजकीय पॉलीटेक्निक सुतावली के प्रधानाचार्य लखमी चंद ने जिलाधिकारी का बैच एवं बुके देकर स्वागत किया। मुख्य अतिथियों के आगमन पर संस्था के छात्र / छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिलाधिकारी राजेश कुमार त्यागी ने 100 मीटर दौड़ एवं लंबी कूद का फीता काटकर शुभारंभ किया|

जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में छात्र/छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए उनके हौसलों को उड़ान देने तथा जीवन में आगे बढ़ने की कामना की गई| इसके आलावा संस्था परिवार को कार्यक्रम की शुभकामाएं दी। उपजिलाधिकारी विकास मित्तल ने अपने जीवन के तथ्यों पर विचार डालते हुए छात्र/छात्राओं को जीवन में उन्नति करने हेतु मार्गदर्शन किया।

प्राचीन शिव मंदिर ढवारसी, पूरी होती है मनोकामना, जानें इतिहास और विशेषता

अपना एवरेस्ट छूने का प्रयास करें: विपिन चौधरी

विश्वविख्यात पर्वतारोही विपिन चौधरी ने छात्र/छात्राओं को बताया की प्रत्येक को एक लक्ष्य निर्धारित करके उस लक्ष्य को पूर्ण करने की पूरी कोशिश करनी चाहिए| हर किसी का अपना एवरेस्ट होता है। अपना एवरेस्ट छूने का प्रयास करें। इंसान को कभी भी हिम्मत नहीं हारनी चाहिए। प्रधानाचार्य राजेश चन्द्रा द्वारा मुख्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया तथा अपना कीमती समय संस्था परिवार एवं छात्र/छात्राओं को देने पर उन्हें धन्यवाद दिया|

दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन

इसके बाद दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया| जिसमें बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान कुमारी सोनी केमिकल इंजी प्रथम वर्ष, द्वितीय स्थान कुमारी प्रियंका यादव कम्प्यूटर साइंस एण्ड इंजी प्रथम वर्ष तथा तृतीय स्थान कुमारी सृष्टि कम्प्यूटर साइंस एण्ड इंजी0 द्वितीय वर्ष ने प्राप्त किया।

200 मीटर बालिका वर्ग दौड़ में प्रथम स्थान कुमारी सीमा कम्प्यूटर साइंस एण्ड इंजी प्रथम वर्ष, द्वितीय स्थान कुमारी निक्की कम्प्यूटर साइंस एण्ड इंजी द्वितीय वर्ष तथा तृतीय स्थान कुमारी प्रियंका कम्प्यूटर साइंस एण्ड इंजी प्रथम वर्ष ने हासिल किया।

लंबी कूद में सीमा ने मारी बाजी

बालिका वर्ग में लंबी कूद में प्रथम स्थान कुमारी सीमा कम्प्यूटर साइंस एण्ड इंजी प्रथम वर्ष, द्वितीय स्थान कुमारी निक्की कम्प्यूटर साइंस एण्ड इंजी द्वितीय वर्ष तथा तृतीय स्थान कुमारी सृष्टि कम्प्यूटर साइंस एण्ड इंजी द्वितीय वर्ष ने प्राप्त किया।

बालक वर्ग में लंबी कूद में प्रथम स्थान आदेश कुमार केमिकल इंजी द्वित्तीय वर्ष, द्वित्तीय स्थान विरेन्द्र सिंह केमिकल इंजी प्रथम वर्ष तथा तृतीय स्थान अभिषेक कुमार मैकेनिकल इंजी प्रथम वर्ष को प्राप्त हुआ।

विजई छात्र/छात्राओं को मेडल एवं ट्रॉफी

विजई छात्र/छात्राओं को राजेश चन्द्रा, प्रधानाचार्य राजकीय पॉलीटेक्निक कटाई जोया, अमरोहा एवं संस्था परिवार द्वारा मेडल एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त संस्था में गोला फेंक, ऊंची कूद एवं बैडमिंटन की प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। जिसमें छात्र/छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।