Swami Vivekanand: मनाई गई स्वामी विवेकानन्द की 161वीं जयन्ती

SWAMI VIVEKANAND 161st JAYANTI: जिलाधिकारी राजेश कुमार त्यागी की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानन्द की 161वीं जयन्ती ’’युवा दिवस’’ के रूप में मनाने हेतु विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी राजेश कुमार त्यागी ने स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए। जिलाधिकारी ने कहा कि भारत के प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु स्वामी विवेकानंद का पूरा जीवन युवाओं के लिए एक प्रेरणास्रोत है। उन्होंने अपने भाषणों से युवाओं को कई संदेश दिए हैं। उनके काम और विचार आज भी युवाओं को प्रेरित कर रहे हैं।

स्वामी जी ने कहा था कि सर्वप्रथम अपने आप से बात करो स्वयं को जानो फिर आगे बढ़ो, सफलता आपके कदम चूमेगी। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के शिकागो में हुए धर्म सम्मेलन का जिक्र करते हुए कहा कि जब उन्होंने अपने वक्तव्य में भाई और बहनों करके संबोधित किया तो पूरा माहौल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज गया था।

इस स्वदेशी खेती से किसान हो रहे मालामाल, बाजार में है भारी मांग

सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़े

  • सकारात्मक ऊर्जा के साथ कार्य करें यह तब संभव है, जब आप सकारात्मक विचार रखेंगे।
  • उन्होंने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, व्यवधान को पार करके ही लक्ष्य को प्राप्त करना होता है।
  • उन्होंने युवा दिवस की शुभकामनाएं दी। संपूर्ण विश्व भारत के युवा की तरफ देख रहा है।
  • स्वामी जी ने कहा था, लक्ष्य की ओर सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़े, जीवन में बिना संघर्ष से कुछ प्राप्त नहीं होता है।
  • अपर जिलाधिकारी (वि/रा) सुरेंद्र सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने अपनी तपस्या के बल पर ज्ञान प्राप्त किया और
  • मात्र 39 वर्ष की अल्प आयु में जो कार्य किए वह बहुत बड़ी उपलब्धि रहे हैं।
  • देश की युवा शक्ति देश की दिशा और दशा दोनों बदल सकते हैं।
  • इसलिए सरकार विभिन्न योजनाएं युवाओं के लिए चला रही है। सभी योजनाएं बिना भेदभाव के चल रही हैं।

स्वामी विवेकानंद जैसे महापुरुष होने चाहिए हमारे आदर्श

  • इस अवसर पर जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी नरेंद्र तेवतिया ने कहा कि
  • आज के युवाओं के आदर्श केवल फिल्मी स्टार ही रह गए हैं।
  • हमारे आदर्श स्वामी विवेकानंद जैसे महापुरुष होने चाहिए, जिन्होंने देश और समाज को नई दिशा दी।
  • हमें उनके बताएं रास्ते पर चलना है, उन्होंने बहुत कम समय में बहुत कुछ अर्पित किया।
  • जिसका देश हमेशा ऋणी रहेगा।

जेएस हिंदू कालेज, राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य के अलावा पत्रकार दीपक अग्रवाल ने भी अपने विचार व्यक्त कर स्वामी विवेकानंद के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत मे जिलाधिकारी ने लैंडमार्क, जीएमएस और विद्या भारती के छात्र-छात्राओं को स्मार्ट फोन और टैबलेट का वितरण कर उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी।