अनजान लड़की के परिवार की शाहरुख खान ने की मदद

WRITTEN BY: SOURAV TYAGI 

Anjli Singh Case: हम सब जब अपने घर में चैन से सो रहे थे या फिर नव वर्ष का जश्न मना रहे थे। उसी दिन दिल्ली में एक गाड़ी सड़क पर 20 साल की लड़की को पीछे से टक्कर मार देती है। यही नहीं उस गाड़ी के निचले हिस्से में वह लड़की फंस जाती है, परंतु चालक कार नहीं रोकता। जिसके बाद करीब 12 किलोमीटर तक उस लड़की का शरीर गाड़ी के साथ रोड पर घिसटता रहता है। जब पुलिस को इसकी खबर लगी तब उन्होंने पांच युवकों को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा गाड़ी स्वामी को भी गिरफ्तार कर लिया गया जिसके द्वारा इन युवकों को गाड़ी उधार दी गई थी। कुल मिलाकर छः लोगों को गिरफ्तार किया गया।

शाहरुख खान क्यों आए मदद को आगे

जब मीडिया ने इस विषय को जमकर उछाला तब जाकर अफसरों की नींद टूटी। पुलिस ने तो कानून के दायरे में रहकर अपना काम कर दिया। अंजली सिंह अकेले ही घर में कमाने वाली थी। इस वजह से लोगों को लगने लगा कि आखिर अब कैसे इस बचे हुए परिवार का भरण पोषण हो सकेगा। क्योंकि अंजलि इस हादसे में अपनी जान गवा बैठी थी। यह बात जब शाहरुख खान को पता चली तब उनके द्वारा संचालित एनजीओ मीर फाउंडेशन ने अंजली सिंह के परिवार को मदद करने का फैसला किया।

मीर फाउंडेशन द्वारा की गई इतनी मदद

अंजली सिंह के परिवार को मीर फाउंडेशन ने कितनी आर्थिक मदद दी है, इसका कोई खुलासा नहीं किया गया है अर्थात शाहरुख खान द्वारा संचालित एनजीओ मीर फाउंडेशन से कितना पैसा अंजली सिंह के परिवार को दिया जाएगा। इसको अभी नहीं बताया गया है। इसके बाद कुछ लोग इस काम के लिए शाहरुख खान की तारीफ कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग यह भी बोल रहे हैं कि शाहरुख खान ने पठान मूवी के प्रमोशन के लिए यह सब काम किया है।

यहां हम आपको बताते चलें कि शाहरुख खान की आने वाली फिल्म पठान का देशभर में जमकर विरोध चल रहा है।