HARIDWAR: यात्रियों के ठहरने के लिए ये हैं हरिद्वार के सस्ते होटल, देखें लिस्ट

HARIDWAR HOTEL LIST: उत्तराखंड की तीर्थ नगरी हरिद्वार में सावन के पूरे महीने लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। इसके अलावा फाल्गुन मास की शिवरात्रि पर्व के अवसर पर भी श्रद्धालुओं की अपार भीड़ हरिद्वार में देखी जा सकती है। इन सभी श्रद्धालुओं को रात्रि विश्राम के लिए होटल की आवश्यकता होती है। हरिद्वार में कई धर्मशाला और होटल उपलब्ध हैं। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से हरिद्वार के सस्ते होटल के बारे में बताने जा रहे हैं।

वैसे तो हरिद्वार में सस्ते और महंगे दोनों तरह के होटल उपलब्ध हैं। जिन का किराया ₹500 से लेकर ₹5000 तक है। इसके अलावा आप इससे सस्ते होटल्स में भी ठहर सकते हैं। जिसके लिए आपको केवल 100 से ₹200 ही देने होंगे। तो आइए जानते हैं हरिद्वार के सबसे सस्ते होटल के बारे में।

यह भी पढ़े, इस शिव मंदिर में उमड़ता है आस्था का सैलाब

यह है हरिद्वार की सस्ती धर्मशाला

सेठ सूरजमल धर्मशाला में रात्रि विश्राम के लिए केवल डेढ़ सौ रुपए देने पड़ते हैं। इस धर्मशाला के एक कमरे में पांच लोग एक साथ ठहर सकते हैं। सूरजमल धर्मशाला अपर रोड पर स्थित है।

देवीदयाल सुखदयाल धर्मशाला में ठहरने के लिए यात्रियों को एक कमरे के लिए ₹200 देने पड़ते हैं। धर्मशाला के एक कमरे में पांच लोग एक साथ ठहर सकते हैं। इसके अलावा धर्मशाला में हॉल के लिए ₹400 किराया रखा गया है। धर्मशाला के एक कमरे में चार से पांच लोग एक साथ रहने की व्यवस्था है।

हर की पौड़ी के नजदीक हैं ये होटल

होटल गुलमोहर में एक कमरे के लिए 400 से ₹500 किराया देना पड़ता है। जिसमें एक साथ चार यात्री ठहर सकते हैं। इसके अलावा जयपुरिया निवास में एक कमरे का किराया ₹500 है। जिसमें चार यात्री एक साथ ठहर सकते हैं। होटल कृष्णा हेरिटेज, होटल सिटीजन में भी एक कमरे का किराया ₹500 से ₹800 देना पड़ता है। जिसमें एक साथ चार पांच यात्री ठहर सकते हैं। यह सभी होटल और धर्मशाला हर की पौड़ी के बेहद नजदीक हैं। जहां से आपको स्नानादि करने तथा बाजार में खरीदारी करने में आसानी रहती है।

SHIV KA SAVAN: अमरोहा के पातालेश्वर शिव मंदिर पर उमड़ता है आस्था का सैलाब