RRKPK: रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की शानदार ओपनिंग, इतना रहा कलेक्शन

Rocky aur Rani ki prem kahani opening day collection: रणवीर सिंह और आलिया भट्ट अभिनीत फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी रिलीज हो गई है। पहले दिन फिल्म ने शानदार कलेक्शन किया है। फिल्म के निर्देशक करण जौहर लंबे समय बाद निर्देशन में लौटे हैं। दर्शकों द्वारा फिल्म को अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं। अधिकतर इसे पैसा वसूल मनोरंजन मान रहे हैं। फिल्म में रणवीर और आलिया के अलावा धर्मेंद्र, जया बच्चन तथा शबाना आजमी की भी अहम भूमिका है। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी से पहले रणवीर सिंह और आलिया भट्ट गली ब्वॉय फिल्म में एक साथ नजर आए थे। जो बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी।

सीमा हैदर का पाकिस्तान जाना लगभग तय, विडियो वायरल 

ओपनिंग डे पर इतना रहा कलेक्शन

फिल्म के निर्देशक करण जौहर सात साल के बाद निर्देशन में लौटे हैं। जिससे इस फिल्म से ज्यादा उम्मीदें लगाई जा रही हैं। फिल्म रिलीज होने के साथ ही सिनेमाघरों पर दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी। पहले दिन फिल्म ने 11 करोड़ से अधिक का कारोबार किया है। इससे यह उम्मीद लगाई जा सकती है कि यह फिल्म आने वाले दिनों में शानदार कलेक्शन करेगी।

जब प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह से मांगी गई थी थाने में रिश्वत

अगले दो दिन में होगी बंपर कमाई

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी फिल्म का बजट 160 करोड़ों रुपए बताया जा रहा है। इसे देशभर के 32 सौ से अधिक सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है। वैसे तो ओपनिंग डे पर फिल्म ने ठीक-ठाक कमाई की है, लेकिन बजट के हिसाब से यह उम्मीद से काफी कम है। हालांकि शनिवार तथा रविवार को छुट्टी होने के चलते फिल्म को लाभ होगा और यह शानदार कलेक्शन करने में कामयाब हो सकती है।

अर्जुन रणतुंगा की पारी से श्रीलंका बनी एशिया कप की विजेता

फुल ऑन मसाला एंटरटेनमेंट फिल्म

फिल्म की कहानी पंजाबी लड़के रॉकी रंधावा तथा बंगाली लड़की रानी चटर्जी की है। दोनों एक दूसरे के प्यार में पड़ जाते हैं। बाद में शादी के लिए उन्हें काफी पापड़ बेलने पड़ते हैं। जहां फिल्म को लेकर दर्शक सिनेमाघरों तक पहुंच रहे हैं। वहीं दूसरी ओर बॉलीवुड के लेखक तथा अभिनेता फिल्म की तारीफ कर रहे हैं। जावेद अख्तर तथा फरहान अख्तर ने फिल्म की तारीख की है। जावेद अख्तर ने कहा की कहानी दमदार है एक बार अवश्य देखें, जबकि फरहान अख्तर ने फिल्म को फुल ऑन मसाला एंटरटेनमेंट बताया है।