रोहित शर्मा की अर्धशतकीय पारी, मुंबई को नसीब हुई पहली जीत, दिल्ली की चौथी हार

IPL 2023 16th MATCH DC vs MI: आई पी एल 2023 का 16वां मैच मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अरुण जेटली स्टेडियम दिल्ली में खेला गया। मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली की टीम 19.4 ओवर में 172 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जवाब में मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में 173 रन बनाकर मैच जीत लिया। आई पी एल 2023 में मुंबई इंडियंस को पहली जीत नसीब हुई। जबकि दिल्ली की चौथी हार हुई।

डेविड वॉर्नर ने बनाया अर्धशतक

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद दिल्ली कैपिटल्स की टीम के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर तथा पृथ्वी शॉ ने तेज शुरुआत करते हुए 3.4 ओवर में 33 रन जोड़े। पृथ्वी शॉ ने 10 गेंद में 15 रन बनाए। जबकि कप्तान डेविड वॉर्नर ने 47 गेंद में 51 रन की पारी खेली। इसके अलावा मनीष पांडे ने 26 रन का योगदान दिया। ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने 25 गेंद में 54 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। जिसमें उन्होंने 4 चौके और 5 छक्के लगाए। इसके बाद कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सका और पूरी टीम 19.4 ओवर में 172 रन बनाकर आउट हो गई।

मुंबई इंडियंस के गेंदबाज बेहरनड्रोफ तथा पीयूष चावला ने तीन-तीन विकेट हासिल किए। रिली मेरेडिथ ने दो तथा ऋतिक शौक़ीन ने एक विकेट लेने में सफलता हासिल की।

रोहित शर्मा की शानदार अर्धशतकीय पारी

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम की शुरुआत बेहद शानदार रही। सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने 26 गेंद में 31 रन की पारी खेली। कप्तान रोहित शर्मा ने 45 गेंद में 65 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 6 चौके और 4 छक्के निकले। तिलक वर्मा ने 29 गेंद में 41 रन बनाए। उन्होंने एक चौका और 4 छक्के लगाए। सूर्यकुमार यादव एक बार फिर खाता भी नहीं खोल सके। टिम डेविड ने 13 तथा कैमरून ग्रीन 17 रन बनाकर नाबाद लौटे।

दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मुकेश कुमार को दो विकेट मिले। मुस्तफिजुर रहमान ने एक विकेट हासिल किया। रोहित शर्मा को उनकी अर्धशतकीय पारी के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

 

IPL: निकोलस पूरन की धमाकेदार पारी, लखनऊ ने बंगलुरु को 1 विकेट से हराया