नो प्लास्टिक थीम के साथ 50वां विश्व पर्यावरण दिवस मनाया, किया गया वृक्षारोपण

World Environment Day: प्रत्येक वर्ष 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष नो प्लास्टिक थीम के साथ पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने पर्यावरणीय चुनौतियों के बारे में जन जागरूकता बढ़ाने के लिए 1972 में विश्व पर्यावरण दिवस की स्थापना की थी। इसके बाद से हर साल 5 जून को पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है। इस दिन जगह-जगह पर पेड़ लगाए जाते हैं। जिससे आने वाले समय में आने वाली पीढ़ी को कोई दिक्कत ना हो सके। स्कूल, कॉलेज, ऑफिस और कई संस्थानों में तरह-तरह के कार्यक्रम कर लोगों को जागरूक किया जाता है।

दुनियाभर में लगातार प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। इसी बढ़ते प्रदूषण के कारण प्रकृति पर खतरा भी बढ़ रहा है। जिसे रोकने के उद्देश्य से पर्यावरण दिवस मनाने की शुरुआत की गई। जिसका उद्देश्य लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जाना और प्रकृति को प्रदूषित होने से बचाने के लिए प्रेरित किया जाना है।

राजकीय पॉलिटेक्निक सुतावली में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

राजकीय पॉलिटेक्निक सुतावली, अमरोहा तथा राजकीय पॉलिटेक्निक कटाई, जोया के समस्त स्टाफ एवं छात्र छात्राओं द्वारा प्लास्टिक प्रदूषण के समाधान की थीम के साथ 50वां विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं तथा शिक्षकगणों ने प्लास्टिक प्रदूषण के कारण, उनसे होने वाली समस्याओं तथा उनके समाधान के बारे में अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम को सफल बनाने में रविंद्र कुमार, अभिनव जैन, राहुल कुमार, मोहम्मद शोएब सिद्दीकी, मोहम्मद नासिर, चेतन कुमार गर्ग, मधु सिद्धार्थ, आशीष कुमार, कमल कांत, कुमारी राधिका आदि ने अपना सहयोग दिया।

जिलाधिकारी ने किया वृक्षारोपण, बताया महत्व

इसके अलावा जनपद अमरोहा के जिलाधिकारी बालकृष्ण त्रिपाठी द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में वृक्षारोपण किया गया। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) भगवान शरण तथा डिप्टी कलेक्टर अनिल कुमार ने भी वृक्षारोपण किया। जिलाधिकारी ने सभी से फलदार एवं छायादार वृक्ष लगाने की अपील भी की। उन्होंने मानव जीवन में वृक्षों के महत्व को विस्तार से बताया।

राजकीय पॉलिटेक्निक: पूल केंपस प्लेसमेंट, 48 छात्रों को मिला रोजगार