राजकीय पॉलिटेक्निक: योग से स्वस्थ शरीर के साथ बढ़ती है रोग प्रतिरोधक क्षमता

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: राजकीय पॉलिटेक्निक सुतावली, अमरोहा एवं राजकीय पॉलिटेक्निक कटाई, जोया, अमरोहा के समस्त स्टाफ एवं छात्र छात्राओं द्वारा वासुदेव कुटुंबकम के लिए योग की थीम के साथ 9वां अंतर्राषय योग दिवस मनाया गया। संस्था के प्रधानाचार्य, शिक्षक एवं विद्यार्थियों द्वारा योगाभ्यास किया गया एवं जागरूकता रैली निकाली गई। संस्था के प्रधानाचार्य लखमीचंद ने बताया कि योग हमारी प्राचीन संस्कृति का अंग है।

प्रतिदिन योगाभ्यास हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक है एवं रोगों से लड़ने की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। योग एवं ध्यान के द्वारा मानसिक तनाव को कम किया जा सकता है। हम सभी को प्रतिदिन अपनी दिनचर्या में योग को सम्मिलित करना चाहिए।

करें योग, रहें निरोग

संस्था के शिक्षकों द्वारा योग के लाभ एवं शरीर को निरोगी रखने हेतु योगासन के बारे में छात्र-छात्राओं को विस्तार से जानकारी दी गई। धर्म सिंह कर्मशाला अनुदेशक द्वारा शरीर को स्वस्थ रखने हेतु योग के महत्वपूर्ण आसन से शिक्षक गणों एवं छात्र छात्राओं को लाभान्वित किया। संस्था के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर संस्था के रविंद्र कुमार, अभिनव जैन, अश्वनी कुमार, डॉ जितेंद्र कुमार, अतुल शर्मा, धर्म सिंह, शिवानी अग्रवाल, सोनम शर्मा, मोनिका भारती, संतोष, गौरव पुण्डीर आदि ने अपना पूर्ण सहयोग दिया।

धरती ही परिवार है

पूरी दुनिया में योग के लाभों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए प्रतिवर्ष 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। 21 जून को विश्व भर में 9वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस वर्ष योग दिवस 2023 की थीम वासुदेव कुटुंबकम के लिए योग रखी गई। जिसका अर्थ है धरती ही परिवार है। इस थीम का उद्देश्य धरती पर सभी लोगों को एक परिवार के रूप में स्वास्थ्य के लिए योग को अपनाना चाहिए।

राजकीय पॉलिटेक्निक: पूल केंपस प्लेसमेंट, 48 छात्रों को मिला रोजगार