यामाहा आरएक्स 100 का नया लुक आया सामने, दीवाने हुए लोग

Yamaha Rx 100: जैसा कि आप को मालूम ही होगा की यामाहा कंपनी की बाइक भारत में एक अलग ही पहचान रखती हैं। यह अपनी स्पोर्ट्स बाइक बनाने के लिए विश्व प्रसिद्ध कंपनी है। यदि हम यामाहा बाइक की बात करें तो यामाहा आरएक्स 100 का जिक्र करना बहुत ही जरूरी है। यह बाइक 90 के दशक की सबसे लोकप्रिय बाइक में शुमार थी। खासतौर पर उस समय के युवा इसके बहुत दीवाने थे। यह बाइक अपने लुक के आलावा अपनी आवाज और स्पीड के लिए जानी जाती थी। अब कंपनी ने इसे दोबारा से मार्केट में लाने का मन बना लिया है।

आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से इस बाइक के बारे में संपूर्ण जानकारी देने वाले हैं। इसके अलावा इसकी लॉन्चिंग डेट के बारे में भी आपको बताएँगे। यदि आप भी आरएक्स 100 के दीवाने हैं तो आपको यह लेख पूरा पढ़ना चाहिए।

यामाहा बाइक की ये हैं सबसे शानदार खूबियां, जानकर रह जायेंगे हैरान

कंपनी की सबसे लोकप्रिय बाइक

  • मौजूदा समय में यामाहा कंपनी की कुछ बाइक बाजार में धूम मचा रही हैं।
  • यामाहा के भारत में 12 नए मॉडल उपलब्ध हैं।
  • जिनमें सबसे लोकप्रिय बाइक mt15 v2, r15 v4 और fz fi हैं।
  • यामाहा की आने वाली बाइक्स में YZF-R7, MT-07 और MT-09 शामिल हैं।
  • सबसे महंगी यामाहा बाइक YZF-R3 है, जिसकी कीमत 4,65,260 रुपये है।
  • कंपनी की सबसे लोकप्रिय बाइक में शामिल रही RX100 के बंद होने के कई कारण और कई कहानियां बताई जाती हैं,
  • लेकिन यदि सच्चाई पर जाएं तो इस टू स्ट्रोक बाइक का प्रोडक्‍शन 1996 में इसलिए बंद कर दिया गया
  • क्योंकि ये पॉल्यूशन नॉर्म्स को पूरा नहीं कर रही थी।

भारत में जनवरी 2025 में लॉन्च होने की उम्मीद

  • कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यामाहा कंपनी आरएक्स 100 बाइक को भारत में दोबारा लॉन्च करने जा रही है।
  • हालांकि इसे लेकर आधिकारिक तौर पर कोई बयान जारी नहीं किया गया है।
  • यामाहा आरएक्स 100 के भारत में जनवरी 2025 में ₹ 1,40,000 से ₹ ​​1,50,000 की अपेक्षित कीमत में लॉन्च होने की उम्मीद है।
  • वर्तमान में उपलब्ध SR125, सुजुकी जिक्सर SF और यामाहा FZ बाइक को RX 100 के समान माना जा रहा हैं।