सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिवस पर राष्ट्रीय एकता दौड़ प्रतियोगिता

Amroha News: सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिवस पर राष्ट्रीय एकता दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने 800 मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल पहनाकर उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी| जिला खेल कार्यालय के सहयोग से एएसएम इंटर कॉलेज अमरोहा में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 148वीं जयंती पर एकता दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। सर्वप्रथम जिलाधिकारी ने पटेल जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया, पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्ववलित किया।

इस अवसर पर विद्यालय की छात्र-छात्राओं द्वारा राष्ट्रीय एकीकरण से ओतप्रोत विभिन्न राज्यों में प्रचलित संस्कृतियों की एकता में अनेकता विषयक सांकृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। इसके आलावा विद्यालय की छात्राओं द्वारा अनेक कलाओं में ताइक्वांडो का प्रदर्शन भी किया गया।

छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया

जिलाधिकारी ने बालक बालिका वर्ग की दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल पहनाकर व टी-शर्ट देकर सम्मानित किया| इसी प्रकार सांस्कृतिक कार्यक्रमों में मनमोहक प्रस्तुति देने वाली छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय एकता दिवस की सभी उपस्थित अधिकारियों, अध्यापकों एवं छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश के स्वरूप को बढ़ाने का कार्य किया है। उन्होंने अपने दृढ़ संकल्प, कुशल रणनीति, सूझ-वूझ व उच्च क्षमता के द्वारा देश के नवनिर्माण में जो अपना अहम योगदान दिया है, उसको हम भुला नहीं सकते हैं।

कहा कि राष्ट्र का वर्तमान स्वरूप उन्हीं की उच्च कुशल रणनीति और क्षमता का आधार है| उन्होंने 562 देसी रियासतों को भारत में सम्मिलित कर एकता और अखंडता का सन्देश दिया|

2000 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान पर सत्येंद्र कुमार रहे

आयोजित एकता दौड़ प्रतियोगिताओं में 800 मी0 दौड़ (बालक वर्ग, अंडर-17) के अंतर्गत प्रथम स्थान पर शहरोज हसन शेख इंटर कॉलेज नारंगपुर, द्वितीय स्थान आदर्श कुमार सिख इंटरनेशनल कॉलेज नारंगपुर व तृतीय स्थान दयानंद, विद्या मंदिर इंटर कॉलेज हसनपुर ने प्राप्त किया। 2000 मीटर दौड़ (बालक वर्ग, अंडर-17) के अंतर्गत प्रथम स्थान पर सत्येंद्र कुमार, द्वितीय स्थान पर जावेद, तृतीय स्थान पर रवि कुमार रहे। 800 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में (बालिका वर्ग अंडर-17) में प्रथम स्थान पर तनीषा चौधरी जेएसएच पीजी कॉलेज अमरोहा, द्वितीय स्थान पर प्रतिभा सिंह नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज व तृतीय स्थान पर प्रियंका जेएसएच पीजी कॉलेज अमरोहा रही।

2000 मीटर दौड़ प्रतियोगिता (बालक वर्ग अंडर-17) में प्रथम स्थान पर अनामिका नेहरू स्मारक इंटर कालेज, द्वितीय स्थान पर अंशु नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज और तृतीय स्थान पर चारु ज्योति शिक्षा सदन हसनपुर ने प्राप्त किया। 2000 मीटर दौड़ (बालक वर्ग अंडर-19) प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर अरुण कपासिया द्वितीय स्थान पर अभिषेक एएसएमआईसी व तृतीय स्थान पर अनमोल अवाना एएसएमआईसी ने प्राप्त किया।

800 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान पर रहे तुषार

800 मीटर दौड़ (बालक वर्ग अंडर-19) की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर तुषार सिख इंटर कॉलेज नारंगपुर, द्वितीय स्थान पर अरुण कपासिया भारत माता विद्या मंदिर व तृतीय स्थान पर अमित सैनी कुंदन मॉडल इंटर कॉलेज अमरोहा रहे| 800 मीटर दौड़ (बालिका वर्ग, अंडर-19) में प्रथम स्थान रिया पवार जेएसएचपीजी कॉलेज ने तथा द्वितीय स्थान पिंकी नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज रजबपुर ने प्राप्त किया। 2000 मीटर दौड़ प्रतियोगिता (बालिका वर्ग अंडर-19) में प्रथम स्थान पर रिया पवार जेएसएच पीजी कॉलेज अमरोहा, द्वितीय स्थान पर मोनिका नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज व तृतीय स्थान पर नेहा नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज रहीं|

जिलाधिकारी ने इस अवसर पर सभी अधिकारियों/विद्यालयों के अध्यापकगणों व छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी माया शंकर यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला क्रीड़ा अधिकारी, प्रधानाचार्य जेएस हिंदू इंटर कॉलेज, प्रधानाचार्य सिख इंटर कालेज नारंगपुर, प्रबंधक एएसएम इंटर कॉलेज वीरेंद्र सिंह उपस्थित रहे।