LITTLE TIGER: अमरोहा के जंगल में गन्ने के खेत में मिले तेंदुआ के दो शावक

LITTLE TIGER IN VILLAGE: अमरोहा के गांव में तेंदुआ की दहशत बरकरार है। लोग झुंड बनाकर खेतों पर जा रहे हैं। ताजा मामला गांव गंदासपुर का है। जहां किसान अबरार के खेत में गन्ने की छिलाई का काम चल रहा है। गुरुवार सुबह उनका बेटा आसिम गांव के ही कुछ लोगों को लेकर गन्ने की छलाई करने पहुंचा था। जब वह खेत पर पहुंचा तो उसने वहां तेंदुआ के दो शावक देखें। शावकों को देखकर असीम डर गया और उसने शोर मचा दिया।

  • उसके शोर मचाने पर शावक सहम कर वहीं बैठ गए।
  • आस-पास के खेतों पर काम कर रहे किसान भी मौके पर पहुंच गए।
  • ग्रामीणों को शावक मिलने के बाद तेंदुए की आशंका हुई, जिसके डर से कोई भी उनके पास नहीं गया।
  • कुछ समय पश्चात आसिम तथा अन्य ग्रामीण शावक को पड़कर गांव ले आए।
  • फोन पर पुलिस तथा वन विभाग को सूचित किया गया।

 

शावकों को जंगल में छोड़ा जाएगा

सूचना मिलते ही वन क्षेत्राधिकारी राजीव वर्मा तथा वन दरोगा नेमपाल सिंह टीम लेकर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दोनों शावकों को कब्जे में लेकर जटीवन स्थित प्रभागीय वनाधिकार कार्यालय परिसर में अपनी निगरानी में रख लिया। उन्होंने बताया कि इन्हें जल्दी ही जंगल में छोड़ा जाएगा।

Click here:-16th Instalment: किसानों के लिए खुशखबरी आसानी से मिलेगी 16वीं किस्त

शावक मिलने के बाद ग्रामीणों में दहशत

  • जंगल में तेंदुआ के दो शावक मिलने के बाद ग्रामीणों को सतर्कता बरतने को कहा गया है।
  • अब यह स्पष्ट हो गया है कि मादा तेंदुआ भी जंगल में ही मौजूद है।
  • अनुमान यह भी है कि नर तेंदुआ भी जंगल में इनके साथ हो सकता है।
  • अपने दोनों शावकों की तलाश में मादा तेंदुआ जंगल में घूमेगी।
  • ऐसे में वह आक्रामक होकर लोगो पर हमला भी कर सकती है।
  • वन विभाग द्वारा ग्रामीणों से एकत्र होकर जंगल में जाने की सलाह दी गई है।
  • खासकर महिलाएं व बच्चे ज्यादा सतर्क रहें। शाम के बाद बहुत ज्यादा जरूरत पड़ने पर ही घर से बहार निकलें।